नागौर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने LDC और दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
विजिलेश टीम की SP कल्पना सोलंकी के द्वारा बताया गया कि उनको किसी ने शिकायत देते हुए बताया कि उसकी 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद तय वेतन लाभ लेने का काम करवाने के बदले AAO पद पर टेनत उम्मेद सिंह ने उनसे 2 हजार रुपए घूस लेकर काम करने की बोल कर उन्हे तंग कर रहा था और उनका काम नहीं कर रहा था।
आरोप लगानेवाले ने जब ACB में शिकायत देकर रिश्वत की बात बताते हुए कहा की AO उम्मेद सिंह ने घूस के पेसे दफ्तर बाहर चाय वाले शुभम गहलोत को देने की बात कही। इस पर शिकायत देने वाले ने ACB को पूरे मामले की जानकारी दी।
ACB अजमेर जिले के पुलिस उप महानिरीक्षक रणधीर सिंह के निरक्षण में एसीबी नागौर जिले की SP कल्पना सोलंकी ने शिकायत रिपोर्ट सोपी। इसके बाद पूरी तैयारी के साथ आज SP सोलंकी ने टीम के साथ मामले की कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों उम्मेद सिंह व शुभम गहलोत को आरोप लगानेवाले से 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों से पूछताछ व अन्य कार्रवाई जारी है। एसीबी ने मामले में रिश्वत मामले धारा के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में सोप दिया गया है।

