home page

अमेरिका सड़कों में नंबर वन, अब भारत ने भी किया कमाल पहुंचा इस नंबर पर, चीन भी छूटा पीछे

Expressway : किसी भी देश की आर्थिक स्थिति के लिए अच्छी सड़कों और बेहतर कनेक्टिविटी का होना बहुत जरूरी है। अच्छी सड़के और बेहतर कनेक्टिविटी देश की प्रगति में बड़ा योगदान देती है। सड़क निर्माण के मामले में भारत भी पिछले कुछ सालों में बड़ी प्रगति की है। भारत में बड़ी तेजी से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। पूरे वर्ल्ड में कौन से देश में है सबसे ज्यादा सड़कों का जाल

 | 
अमेरिका सड़कों में नंबर वन, अब भारत ने भी किया कमाल पहुंचा इस नंबर पर, चीन भी छूटा पीछे

Road Network : सड़के तो हर देश में पाई जाती हैं। किसी भी देश की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सड़कों का अहम योगदान होता है। भारत में भी पिछले कुछ सालों में रोड नेटवर्क काफी ज्यादा मजबूत हुआ है। सबसे ज्यादा सड़कों के जाल के मामले में अमेरिका का नाम सबसे ऊपर आता है। भारत अब दुनिया में सबसे बड़े सड़क नेटवर्क के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। 

रोड नेटवर्क में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है। भारत ने चीन को पीछे छोड़कर दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा रोड संपर्क वाला देश बनाया है। US अभी शीर्ष पर है। यूएस में 68 लाख किलोमीटर की सड़कें बनाई गई हैं। भारत में 63.7 लाख किलोमीटर की सड़कें बनाई गई हैं। चीन में 51.9 लाख किलोमीटर की सड़कें हैं। 

हाइवे और एक्सप्रेसवे काफी सुधार 

ब्राजील में 20 लाख किलोमीटर की सड़कें बनाई गई हैं, रूस में 15.2 लाख किलोमीटर, फ्रांस में 10.5 लाख किलोमीटर, कनाडा में 10.4 लाख किलोमीटर, आस्ट्रेलिया में 8.73 लाख किलोमीटर, मैक्सिको में 8.17 लाख किलोमीटर और साउथ अफ्रीका में 7.50 लाख किलोमीटर की सड़कें बनाई गई हैं। भारत में सड़कों और हाइवे का निर्माण बहुत तेजी से हो रहा है। पिछले कुछ वर्षों में हाइवे और एक्सप्रेसवे काफी सुधार हुआ है। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद से देश में अच्छी तरह से सड़कें बनाई गई हैं। कई सड़कें मर चुकी हैं। आज सड़कों को सही किया गया है और यातायात सुगम हुआ है।

चीन को पीछे छोड़कर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क

भारत ने चीन को पीछे छोड़कर विश्व का दूसरा सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क वाला देश बन गया है। वह अब दुनिया में सड़कों के जाल के मामले में सर्वश्रेष्ठ देश बनने से बस कुछ ही दूर है। भारत की सड़कें अभी भी अमेरिका की सड़कों से पांच लाख किलोमीटर कम हैं। भारत पांच लाख किलोमीटर तक सड़क बनाकर विश्व में पहला देश बन जाएगा। US विश्व में सबसे बड़ा रोड नेटवर्क है। 

कम समय में अधिक दूरी तय

आज देश में हर एक हाईवे, हाइवे और एक्सप्रेसवे सभी सड़कों को कहीं न कहीं जोड़ता है। पिछले कुछ वर्षों में यात्राएं आसान हो गई हैं। सड़क की अच्छी स्थिति के कारण आज कम समय में अधिक दूरी तय की जा रही है। अब लोग सड़क मार्ग से अधिक समय में यात्रा कर सकते हैं, जो पहले ट्रेन और जहाज से यात्रा करते थे। यह भी एक महत्वपूर्ण कारण है कि देश की सडृकें बहुत अच्छी हुई हैं। यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ऐसा है कि उस पर प्लेन और सेना के जहाज भी उतारा जा सकता है अगर आवश्यकता हो। आज पूरा भारत उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक फैला हुआ है।


 

Latest News

Featured

You May Like