आगरा वासियों को मिलेगा ये नया मेट्रो रूट, 14 नए एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे
UP News : उत्तर प्रदेश के इस जिले में मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में 1526 करोड़ की लागत से 14 एलिवेटेड स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इससे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 2 साल का लक्ष्य रखा गया है।

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के आगरा में मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। इस प्रोजेक्ट के लिए टेंडर 22 जुलाई को प्रस्तावित है. आगरा मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर के लिए पांच कंपनियों ने आवेदन किए हैं. इस प्रोजेक्ट पर आखिरी 1526 करोड़ की धनराशि खर्च होगी.
15 किलोमीटर होगी लंबाई
उत्तर प्रदेश के आगरा में मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से लेकर कालिंदी विहार तक बनाया जाएगा. इस कॉरिडोर की लंबाई 15 किलोमीटर होगी। इस कॉरिडोर का निर्माण कार्य एक महीने के बाद शुरू करवा दिया जाएगा। इससे प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 2 साल का लक्ष्य रखा गया है। जानकारी के लिए बता दें कि हाईवे के मध्य ट्रैक का निर्माण करवाया जाएगा और इसके अलावा यमुना पर बने पुल के किनारे एक और पुल का निर्माण किया जाएगा। फ्लावर के साथ-साथ ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।
गर्डर बनाए जाएंगे
रुनकता में एक मिश्रण प्लांट है। एलिवेटेड ट्रैक के लिए यहां गर्डर बनाया जा रहा है। उसमें 170 टन वजन वाले यू गर्डर की लंबाई लगभग 30 मीटर होगी। 28 मीटर लंबी कर्व गर्डर का वजन 165 टन होगा। इन्हें बनाना प्लांट में शुरू हो गया है। यहाँ गर्डर बनाए जाएंगे और स्टाक किए जाएंगे। आवश्यकता होने पर यहां से उठाकर ट्रैक पर लगाया जाएगा।
मेट्रो ट्रेन के पहले कॉरिडोर में आईएसबीटी, गुरु का ताल और सिकंदरा के अंतिम तीन स्टेशन होंगे। सर्विस रोड पर पहला स्टेशन शुरू हो गया है। ट्रैक यहाँ से हाईवे के बीच से गुजरेगा। फतेहाबाद रोड का मॉडल इसके लिए अपनाया जाएगा। डिवाइडर से चार से चार मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग की जाएगी। 6 लेन वाले हाईवे से तीन लेन बंद हो जाएंगे। मार्ग को चौड़ा करने के लिए सर्विस रोड के डिवाइडर को हटाया जाएगा।