home page

उत्तर प्रदेश के इस गांव से शादी के बाद लड़का बन जाता है घर जमाई

लड़कियों की शादी के बाद विदाई की परंपरा बहुत पुरानी चली आ रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश की कौशांबी गांव में आज भी ऐसा नहीं है। जिस तरह शादी के बाद लड़कियों की विदाई कर दी जाती है. इस तरह इस गांव में लड़कों को घर जमाई बनाकर रखा जाता है।
 | 
उत्तर प्रदेश के इस गांव से शादी के बाद लड़का बन जाता है घर जमाई 

UP Ajab Gajab News: उत्तर प्रदेश में एक ऐसा अनोखा गांव है। जिसका नाम कौशांबी है। जहां आमतौर पर शादी के बाद लड़कियों की विदाई कर दी जाती है और वह दुल्हन बनकर लड़के के घर चली जाती है। लेकिन इस गांव में शादी के बाद लड़कियों की विदाई की जगह दूल्हे को ही घर जमाई बनाकर ले आते हैं। यह काम दूल्हे की मर्जी से होता है।

लड़कियों की शादी के बाद विदाई की परंपरा बहुत पुरानी चली आ रही है। लेकिन उत्तर प्रदेश की कौशांबी गांव में आज भी ऐसा नहीं है। जिस तरह शादी के बाद लड़कियों की विदाई कर दी जाती है. इस तरह इस गांव में लड़कों को घर जमाई बनाकर रखा जाता है। इसमें किसी के साथ जोर जबरदस्ती नहीं की जाती, बल्कि शादी तय होने से पहले ही तय कर लिया जाता है कि लड़का घर जमाई बनकर रहेगा। इस गांव को दामादों के गांव के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं इस गांव से जुड़े कुछ गजब तथ्य

उत्तर प्रदेश का गजब गांव

उत्तर प्रदेश में बसने वाले गांव कौशांबी को दामादों के गांव के नाम से भी जाना जाता है। गांव वाले बताते हैं कि किसी समय में इस गांव में कन्या भ्रूण और दहेज के लिए लड़कियों की हत्या कर दी जाती थी। इन घटनाओं को रोकने के लिए गांव ने एक गजब का तरीका खोज निकाला। कई सालों पहले गांव के लोगों ने लड़कियों को शादी के बाद उनके ससुराल रहने का फैसला किया। जिससे गांव की लड़कियों को सुरक्षित रखा जा सके।

शादी से पहले रखी जाती है यह शर्त 

पूरे गांव द्वारा उठाए गए इस फैसले के कारण आज गांव में सभी लड़कियां सुरक्षित है। कहा जाता है कि जब भी गांव के लोग शादी के लिए लड़कियों का रिश्ता देखते हैं तो लड़कों वालों के सामने सबसे पहले यही शर्त रखते हैं, कि शादी के बाद लड़का घर जमाई बनकर रहेगा। गांव में रहने वाले दामाद को मिलती है सभी सुविधाएं।

Latest News

Featured

You May Like