home page

बिहार में बनेगा छह लेन का नया एक्सप्रेसवे, 719 किलोमीटर में आएगा 60 हजार करोड़ का खर्च

भारत सरकार द्वारा हल्दिया रक्सौल एक्सप्रेस-वे की डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना को पूरा करने में करीबन 60 हजार  करोड़ का खर्च आएगा।  यह छह लेन का एक्सप्रेस-वे जो 719 किलोमीटर लंबा है, साल 2028 तक पूरा किया जाएगा। इसमें बेगूसराय से सूर्यगढ़ा के बीच गंगा नदी पर पुल भी बनाया जाएगा। 

 | 
बिहार में बनेगा छह लेन का नया एक्सप्रेसवे, 719 किलोमीटर में आएगा 60 हजार करोड़ का खर्च

Saral Kisan, Bihar New Expressway : भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने हल्दिया रक्सौल एक्सप्रेस-वे के डीपीआर को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना करीबन 60 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसकी सड़क की लंबाई 719 किलोमीटर होगी। इस सड़क को छह लेन बनाया जाएगा। परियोजना का का काम साल 2028 तक पूरा कर लिया जाएगा।

इस परियोजना के तहत गंगा नदी पर बेगूसराय से सूर्यगढ़ा के बीच पुल भी बनाया जाएगा। हालांकि, यह निर्माण बेगूसराय वाया शाम्हो सूर्यगढ़ा के बीच किया जाएगा या सीधे बेगूसराय से सूर्यगढ़ा के बीच निर्माण करते हुए शाम्हो को दरकिनार भी किया जा सकता है, इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। 

परियोजना की जानकारी देते हुए शाम्हो भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि एनडीए की सरकार विकास कार्य में रोज नए कीर्तिमान स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने शाम्हो सहित बेगूसराय, लखीसराय जिले के प्रबुद्ध लोगों को इस परियोजना को मंजूरी दिलाने में सहयोग के लिए बधाई दी है।

बेगूसराय-शाम्हो पुल के संबंध में अब तक की घटनाएं इस प्रकार हैं। राज्यसभा के पूर्व सदस्य राकेश सिन्हा ने 2019 में इस मुद्दे को उठाया। 6 दिसंबर 2019 को नितिन गडकरी से मिलकर राकेश सिन्हा ने एक पत्र सौंपा। 12 दिसंबर 2019 को पत्र को आगे बढ़ाया गया। 8 जून 2020 को व्यवहार्यता रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। 10 जून 2020 को नितिन गडकरी ने वित्तीय स्वीकृति के लिए पत्र भेजा। 1 दिसंबर 2020 को पहला डीपीआर तैयार किया गया।

12 जुलाई 2021 को दूसरा डीपीआर तैयार हुआ। इस योजना को फिर से गति देने के लिए 2023 में सांसद राकेश सिन्हा ने राज्यसभा में फिर से आवाज उठाई। 3 नवंबर 2023 को शाम्हो-मटिहानी पुल के लिए गजट प्रकाशित किया गया। 11 मई 2024 को एक चुनावी भाषण में शाम्हो मटिहानी पुल का कार्य दो महीने के भीतर शुरू होने का आश्वासन दिया गया। 2025 में शाम्हो मटिहानी पुल को रक्सौल हल्दिया एक्सप्रेस-वे परियोजना का हिस्सा बना दिया गया।

Latest News

Featured

You May Like