home page

उत्तर प्रदेश में बनेगा 115 KM का नया एक्सप्रेसवे, इन जिलों के बिजनेस को मिलेगी रफ्तार

New Expressway in UP : झांसी में बनने वाले इस औद्योगिक कॉरिडोर के लिए झांसी की गरौठा तहसील में 1034 हेक्टेयर भूमि पर जनरल बिपिन रावत डिफेंस कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही सदर तहसील के 33 गांवों की 22 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन पर औद्योगिक शहर बीडा बसाने की तैयारी चल रही है।
 | 
उत्तर प्रदेश में बनेगा 115 KM का नया एक्सप्रेसवे, इन जिलों के बिजनेस को मिलेगी रफ्तार

Uttar Pradesh : एक्सप्रेस-वे विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में तेजी से एक्सप्रेस-वे बनाने का काम तेजी से चल रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को झांसी में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जोड़ने की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए 115 किमी लंबा नया एक्सप्रेस-वे बनाया जाना है। इसके लिए तैयारी की गई है। एक्सप्रेस वे बनने से देश की राजधानी दिल्ली से संपर्क पहले से ही बेहतर हो जाएगा।

झांसी में बनने वाले इस औद्योगिक कॉरिडोर के लिए झांसी की गरौठा तहसील में 1034 हेक्टेयर भूमि पर जनरल बिपिन रावत डिफेंस कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही सदर तहसील के 33 गांवों की 22 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन पर औद्योगिक शहर बीडा बसाने की तैयारी चल रही है।

कनेक्टिविटी न होने के वजह से नहीं बन रही, कंपनियां

इसके परिणामस्वरूप छह कंपनियों ने सरकार से अपनी इकाई बनाने का अनुबंध कर लिया है। इसमें से एक कंपनी ने फिलहाल जमीन पर काम शुरू किया है। कहा जा रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी की कमी इन कंपनियों के काम में देरी का मुख्य कारण है। लेकिन इस समस्या को हल करने के लिए अब तैयारी चल रही है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे इस लिंक एक्सप्रेस-वे से जुड़ जाएगा। इस सैन्य कॉरिडोर को 90 किमी (जालौन से गरौठा होते हुए एरच) बनाया जाना है। इसके बाद यह सड़क 35 किमी बाद झांसी-कानपुर हाईवे से जुड़ जाएगी। पूरी परियोजना पूरी होने पर जहां औद्योगिक कार्यों का विकास होगा  वहीं इस क्षेत्र का विकास भी तेजी से होगा।

ढाई सौ से ज्यादा आ चुके हैं, प्रस्ताव

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास अथॉरिटी (बीडा) की जमीन खरीदने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। चिन्हित 33 गांवों में 5,000 हेक्टेयर से अधिक जमीन खरीदी गई है। इसके लिए हर दिन काम होता है। जिसका प्रभाव भी स्पष्ट है। अब तक झांसी में निवेश के बारे में ढाई सौ से अधिक प्रस्ताव आ चुके हैं, इससे निवेश की भावना को समझ सकते हैं। जिसमें विदेशी निवेशकों ने अपनी औद्योगिक इकाइयों को यहां लेकर रुचि व्यक्त की है। बताया जा रहा है कि बीडा विकसित होते ही झांसी में औद्योगिक उत्पादन शुरू हो जाएगा।

Latest News

Featured

You May Like