home page

7th pay commission leaves Rules : अगर इतने दिन लंबी कर ली छुट्टी, तो सरकारी कर्मचारियों की चली जाएगी नौकरी

Employee leave Rules : केंद्र सरकार के कर्मचारियों को हाल ही में एक महत्वपूर्ण अपडेट मिला है। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी की अपडेट के अनुसार, अगर कोई कर्मचारी एक निश्चित सीमा से अधिक छुट्टी लेता है, तो उसे नौकरी से भी निकाला जा सकता है। सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि इस नियम का सख्ती से पालन किया जाए।
 | 
7th pay commission leaves Rules : अगर इतने दिन लंबी कर ली छुट्टी, तो सरकारी कर्मचारियों की चली जाएगी नौकरी

The Chopal, Employee leaves Rules : हाल ही में सरकार ने कर्मचारियों को छुट्टी देने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें कहा गया है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी लगातार कई दिनों की छुट्टी लेता है, तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा। वहीं सरकार ने अतिरिक्त छुटियों के लिए भी सूचना दी है।

सरकार ने भी कर्मचारियों के लीव ट्रेवल कंसेशन और लीव इनकैशमेंट (leave encashment rules for government employees) जैसे अवकाशों पर अपना रुख स्पष्ट किया है। सरकार के इन नए निर्देशों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करें।

इन छुटियों को लेकर सरकार ने सही निर्णय लिया

सरकारी दफ्तरों में लोगों की शिकायतें अक्सर चक्कर काटती हैं और काम नहीं होते। छुट्टी अधिकतर कर्मचारियों को मिलती है। हाल ही में, इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने कर्मचारियों की छुट्टियों को लेकर बहस दूर की है।

इसमें सरकारी कर्मचारियों की विभिन्न कैटेगरी की छुट्टियां शामिल हैं। इसमें इनटाइटलमेंट, लीव ट्रेवल कंसेशन, लीव इनकैशमेंट, एल इनकैशमेंट, पैटरनिटी लीव नियम भी शामिल हैं। सरकार के इस निर्णय से सरकारी कार्यों में पारदर्शिता आएगी और आम लोगों की जरूरतें समय पर पूरी होंगी।

इन कर्मचारियों को राहत दी गई

सरकार ने छुट्टी के मुद्दे पर कहा कि अगर कोई कर्मचारी लगातार पांच साल तक छुट्टी पर रहता है, तो उनकी सेवाएं अपने आप समाप्त हो जाएंगी। फॉरेन सर्विस कर्मचारियों पर यह नियम लागू नहीं होगा। इसके अलावा, अगर कोई सरकारी कर्मचारी किसी अन्य क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा छुट्टी लेता है, तो सरकार को लगता है कि वह अपने पद से इस्तीफा दे चुका है। इस नियम और निर्देशों के अनुसार, किसी भी सरकारी कर्मचारी को लगातार पांच वर्ष या उससे अधिक समय तक छुट्टी लेने की अनुमति नहीं है।

लीव इनकैशमेंट के साथ यह अपडेट है

कर्मचारियों की मांग है कि उन्हें छुट्टी का वेतन भी मिलना चाहिए, लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया कि अगर किसी कर्मचारी को छुट्टी इनकैशमेंट की अनुमति पूर्व में यानी एडवांस में मिलनी चाहिए। लेकिन तय समय के बाद भी लीव इनकैशमेंट किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए भी कर्मचारी नियमों का पालन करना चाहिए।

ये लीव महिला कर्मचारी को दी जाती हैं

सरकारी विभागों में महिलाओं और पुरुषों के लिए छुट्टी अलग हैं। यदि किसी महिला कर्मचारी को अपने बच्चे की देखभाल करने के लिए छुट्टी की जरूरत है, तो उन्हें Child Care Leaves दिया जाएगा। यदि बच्चा विदेश में पढ़ाई कर रहा है या उसकी देखभाल करने के लिए महिला कर्मचारी को विदेश जाना पड़ता है, तो उन्हें आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद छुट्टी दी जाएगी।

पढ़ने के लिए छुट्टी भी मिलती है

सरकार ने साफ किया है कि अगर किसी कर्मचारी को अपनी पढ़ाई के लिए छुट्टी लेने की जरूरत पड़ती है, तो उन्हें पूरे सेवाकाल में 24 महीने की छुट्टी मिलेगी। छुट्टी में ये दोनों एक साथ या अलग-अलग ले सकते हैं। सेंट्रल हेल्थ सर्विस से जुड़े कर्मचारियों के लिए यह नियम थोड़ा अलग है। उन्हें चिकित्सा अवकाश के लिए अन्य कर्मचारियों से एक साल अधिक, या 36 महीने, मिलता है। इस तरह से सरकार ने छुट्टियों की शर्तें बनाई हैं।

Latest News

Featured

You May Like