home page

उत्तर प्रदेश के इन शहरों में बन रहा 6 लेन का बायपास, 4 जिलों के वाहन चालकों को होगी आसानी

UP News : भारत में तेजी से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे का काम युद्ध स्तर पर चालू है। उत्तर प्रदेश के आगरा खंड के उत्तरी बाईपास के निर्माण को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण समय से पहले पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित कर लिया है। 

 | 
उत्तर प्रदेश के इन शहरों में बन रहा 6 लेन का बायपास, 4 जिलों के वाहन चालकों को होगी आसानी

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के आगरा खंड के उत्तरी बाईपास के निर्माण कार्य में तेजी आई है। NHAI ने इस उत्तरी बाईपास निर्माण समय से पूरा करने के लिए कमर कस ली है। इस हाइवे पर रैपुरा जाट के पास फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से किया जा रहा है।

दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे पर तेजी से दो दर्जन बड़े और छोटे पुल भी बनाए जा रहे हैं। 483 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा बाइपास यमुना एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा। अब तक 65 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। बाइपास दिसंबर 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

आगरा शहर नेशनल हाईवे-19 पर है। उत्तरी बाइपास का उद्देश्य वाहनों पर दबाव कम करना है। यह बाइपास हाईवे पर रैपुरा जाट से मिडावली हाथरस तक बनाया जाएगा। NHAI आगरा क्षेत्र की टीम छह लेन बाइपास का निर्माण मार्च, 2025 से पहले पूरा कर लेगी। NHAI के एक अधिकारी ने कहा कि यमुना में बहुत कम पानी है।

ऐसे में पुल बनाने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। बाइपास बनने से कानपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़ और हाथरस जाना आसान हो जाएगा। एक दर्जन से अधिक बड़े और छोटे पुल बनाए जा रहे हैं। पुल के अधिकांश पिलर बनकर तैयार हो गए हैं। NHAI आगरा के परियोजना निदेशक संजय वर्मा ने कहा कि बाइपास निर्धारित समय से पहले बनकर तैयार हो जाएगा।
 

Latest News

Featured

You May Like