home page

उत्तर प्रदेश में 4 दिन आरेंज अलर्ट, कहीं पर बारिश कहीं पर तेज हवाएं, देखें कई जिलों की अपडेट

Rain In UP :पिछले 1 महीने से गर्मी रुकने का नाम ही नहीं ले रही, सुबह होते ही गर्मी बढ़ने लगती है, गर्मी में लू लगने की वजह से लोग हो रहे बीमार, आगामी चार दिनों के लिए उत्तर प्रदेश प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, और कहीं-कहीं बारिश के आसार।

 | 
उत्तर प्रदेश में 4 दिन आरेंज अलर्ट, कहीं पर बारिश कहीं पर तेज हवाएं, देखें कई जिलों की अपडेट

UP Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले चार दिनों तक  कई जगहों पर है अधिक हीट वेव रहने का ऑरेंज लाइट जारी किया है, और कहीं-कहीं उत्तर प्रदेश में आंधी के साथ बरसात के आसार है. गुजरे 24 घंटे के दौरान यूपी में कानपुर सबसे गर्म जिला रहा। कानपुर में दिन का तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, अगर वही यह आगरा की बात करें तो यहां पारा 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, बागपत में 44.7 डिग्री सेल्सियस, चित्रकूट में 45.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहपुर 44.7 डिग्री, प्रयागराज में 45.4 और वाराणसी में 44.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा।

पछुआ हवा से शहर का तापमान 42.8 डिग्री के पार

भयकर गर्मी ने फिर अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को पुरवा हवा कमजोर पड़ गई और पछुआ ने जोर पकड़ लिया। साथ ही सुबह से तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू हो गई। सोमवार को दिन का अधिकतमतापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा, न्यूनतम 29.2 डिग्री रहा। यह 3.0 डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। दिन में बादलों की आवाजाही शुरू होगी। इसके बाद आंधी और बूंदाबांदी के आसार हैं। पर अधिकतम पारा 43 डिग्री के आसपास रहेगा। न्यूनतम 30 डिग्री के आसपास रह सकता है।

6 जून से फिर लू चलने के आसार 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती दबाव क्षेत्र, विक्षोभ से तापमान बीते दिनों के मुकाबले थोड़ा नीचे है। यह पांच जून तक खत्म हो जाएगा। 6 से 7 जून के बीच फिर पछुआ हवा तपिश बढ़ाना शुरू करेगी।

ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड की चक्कर खाकर गिरने से मौत

लखनऊ। दुबग्गा में सोमवार को साइकिल से ड्यूटी पर जा रहे होमगार्ड चन्द्र कुमार गश खाकर गिर पड़े। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। हीट वेव से मौत होने की आशंका है। कटौली निवासी चन्द्र कुमार की ड्यूटी डिप्टी कलेक्टर के यहां थी। सोमवार दोपहर एक बजे वह घर से तीन किमी दूर पहुंचे ही थे, तभी वह अचानक चक्कर खाकर गिर पड़े।

Latest News

Featured

You May Like