home page

उत्तर प्रदेश के CM योगी के आगमन से पहले भगवामय हुआ सिरसा, निकाली 200 बुलडोजरों की जोरदार परेड

UP CM Yogi News : हरियाणा में लोकसभा चुनाव का दौर जारी है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरियाणा के सिरसा में आ रहे है। बता दे की आदित्यनाथ की आगमन से पहले सिरसा को दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। सिरसा जिला पूरा भगवा रंग में रंगा नजर आया। 

 | 
उत्तर प्रदेश के CM योगी के आगमन से पहले भगवामय हुआ सिरसा, निकली 200 बुलडोजरों की जोरदार परेड

CM Yogi Haryana Visit : हरियाणा के सिरसा जिला में आज उत्तर प्रदेश के CM मुख्य आदित्यनाथ का दौरा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षा की कड़े इंतजाम कर लिए गए हैं। सिरसा लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी शैलजा और भाजपा के अशोक तंवर के बीच कड़ी टक्कर नजर आ रही है। आज सिरसा में इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला की भी रैली है। 

दोपहर 3:00 अनाज मंडी से करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

बता दें कि आज दोपहर 3:00 बजे अनाज मंडी में भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर के समर्थन में चुनावी सभा मुख्यमंत्री आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ के सिरसा आगमन से पहले लोगों में काफी उत्साह का माहौल बना हुआ है। आज सिरसा में गर्मी भी अपनी कड़े तेवर दिखाने वाली है। बता दे की 47 डिग्री तापमान में योगी आदित्यनाथ अपने चाहने वालों को अपने विचार प्रस्तुत करेंगे. वास्तव में, 20 मई को सोमवार को दोपहर 3 बजे सिरसा की अनाज मंडी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर अशोक तंवर के समर्थन में एक रैली को संबोधित करेंगे। योगी का स्वागत करने के लिए सिरसा वासियों ने बुलडोजर यात्रा निकाली है, जो बहुत अलग है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में दिख रहा जबरदस्त उत्साह

भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है, और रैली में लगभग 350 बसों की व्यवस्था की गई है। सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों से बहुत से लोग, खासकर महिलाएं, योगी आदित्यनाथ की बात सुनना चाहते हैं। बीजेपी ने लोगों की उत्साह को देखते हुए साढे तीन सौ बसों का इंतजाम किया है। विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों से लोग नरवाना, फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, कालांवली, सिरसा, ऐलनाबाद, डबवाली और रानियां अनाज मंडी में आते हैं। योगी आदित्यनाथ को सुनने के लिए आम जनता और कार्यकर्ता भी बहुत उत्साहित हैं। उनकी साफगोई और भाषण शैली से लोग कायल हैं।

 उत्साहित होगें लोग

सिरसा से विधायक गोपाल कांडा और उनके भाई और BJP नेता गोविंद कांडा ने इस अद्भुत बुलडोजर यात्रा को सफल बनाने में विशेष योगदान भी दिया। रैली को सफल बनाने के लिए कांडा बंधुओं के साथ-साथ आदित्य देवीलाल, मीनू बेनीवाल, फतेहाबाद से विधायक दुड़ाराम, कालांवली से बालकौर सिंह, रतिया से लक्ष्मण नापा और नरवाना से रामनिवास सूरज खेड़ा भी पूरी कोशिश कर रहे हैं।

यूपी के मुख्यमंत्री को सुनने के लिए लोगों की उत्सुकता और पार्टी की बड़ी रैली की योजना के बारे में जानना दिलचस्प होगा। इससे पूरा सिरसा लोकसभा क्षेत्र भगवामय हो जाएगा। ये रैली शोक तंवर के पक्ष में चुनावी वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण साबित होने जा रही हैं।


 

Latest News

Featured

You May Like