home page

बंजर जमीन पर रोपे 20 हजार पौधे, डेढ़ साल में 8 से 10 फीट ऊंचे

Planted On Barren Land :मध्य प्रदेश के खंडवा में पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अब बदलाव दिखने लगा है। जिस बंजर जमीन पर निगम ने करीब 20 हजार पौधे रोपे थे, वह अब डेढ़ साल में 8 से 10 फीट ऊंची हो गई है।
 | 
बंजर जमीन पर रोपे 20 हजार पौधे, डेढ़ साल में 8 से 10 फीट ऊंचे

Planted On Barren Land : मध्य प्रदेश के खंडवा में पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों से अब बदलाव दिखने लगा है। जिस बंजर जमीन पर निगम ने करीब 20 हजार पौधे रोपे थे, वह अब डेढ़ साल में 8 से 10 फीट ऊंची हो गई है। नगर निगम ने नवकार नगर, नागचून और सुक्ता फिल्टर प्लांट में पौधे रोपे थे। अलग-अलग प्रजाति के पौधे रोपे गए। पौधों के पेड़ का रूप लेने से हरियाली लहलहा रही है। 

तीन स्थानों पर सफलता के बाद अब निगम नागचून के पास करीब 1 एकड़ में 1 हजार पौधों का जंगल तैयार करेगा। 6 महीने तक जमीन तैयार की, फिर पौधे रोपे और मिली सफलता नवकार नगर में 3 एकड़ जमीन पर मियावांकी पद्धति से पौधे रोपकर जंगल तैयार किया है।  अधिकारियों के अनुसार 3 एकड़ जमीन पूरी तरह बंजर थी। इसलिए 6 महीने तक पौधरोपण के लिए जमीन तैयार की गई। अब यहां हरियाली खिलने लगी है।

रोजाना रखी जाती है देखभाल 

निगम ने दो साल पहले नागचून रेस्ट हाउस के पास करीब साढ़े तीन हजार पौधे लगाए थे। दो साल में पौधे 8 से 10 फीट ऊंचे हो गए हैं। वहीं, डेढ़ साल पहले सुक्ता फिल्टर प्लांट क्षेत्र में बंजर जमीन पर पौधे लगाए गए थे। यहां सावधानी और कड़ी निगरानी के साथ जंगल तैयार किया गया।

अब नीम के पौधे लगाएंगे

आयुक्त नीलेश दुबे ने बताया कि अब नागचून तालाब क्षेत्र में 1 एकड़ जमीन पर नया जंगल बनाया जाएगा। यहां करीब 1 हजार नीम के पौधे लगाए जाएंगे।

Latest News

Featured

You May Like