उत्तर प्रदेश में 2 जिलों के बीच बनेगा 150 किलोमीटर का हाईवे, इन इलाकों को फायदा

Uttar Pradesh : मुरादाबाद से अलीगढ़ के बीच एक फोरलेन हाईस्पीड रोड बनाया जाएगा। 150 किमी लंबे इस फोरलेन के बनने से दोनों शहरों के बीच जाने की सुविधा होगी। बीच में आने वाले संभल को भी गति मिलेगी। मुरादाबाद से गंगा एक्सप्रेस वे को इस फोरलेन हाई स्पीड हाईवे से जोड़ा जाएगा। यह भी प्रयागराज जाना आसान बना देगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) जल्द ही इस हाईवे का सर्वे करेगा।
मुरादाबाद से अलीगढ़ जाने पर काफी वाहनों का दबाव रहता है। क्योंकि ये रास्ते अभी भी तीन लेन हैं इसलिए ट्रॉफिक जाम अभी भी एक बड़ी समस्या है। अब सड़क को फोरलेन बनाने की योजना है। NHAI ने इसके लिए योजना बनाई है। इसके लिए भी तैयारी शुरू हो गई है।
इस फोरलेन को जोड़ा जाएगा, गंगा एक्सप्रेस वे से
NHAI अधिकारियों के अनुसार, इस फोरलेन हाईवे पर ट्रैफिक दबाव की जांच की जाएगी। इसके अलावा, यात्रा के दौरान सामने आने वाली हर समस्या का पता लगाया जाएगा और सभी जानकारी संकलित की जाएगी। टोल प्लाजा, पैदल पुल, उपरिगामी पुल और कई व्यावसायिक गतिविधियों को इस फोरलेन से जोड़ने का योजना है। बदायूं में इस राजमार्ग को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ने के बाद, यहां से प्रयागराज जाना भी आसान हो जाएगा।
फोरलेन हाईवे का बनाया जाएगा, डिजाइन
NHAI प्राधिकरण को इस सड़क के सर्वे की रिपोर्ट मिलेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर प्राधिकरण मंत्रालय को पूरी जानकारी देगा। इसके बाद फोरलेन हाईवे का डिजाइन बनाया जाएगा। चार साल पहले प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ने और पर्यटन को बढ़ाने के लिए फोरलेन हाईवे का उद्घाटन किया था।
अब एनएचआई मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा और उत्तराखंड को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। 625 करोड़ रुपये इसके लिए खर्च होंगे। केंद्र देहरादून को जोड़ने पर विचार कर रहा है।