home page

उत्तर प्रदेश में बनेगा 102.1 किलोमीटर का नया एक्सप्रेसवे, इन शहरों का होगा जुड़ाव

New Green Field Expressway : इससे मथुरा-वृंदावन जाने के अलावा हरियाणा के फरीदाबाद से भी संपर्क होगा। दिल्ली-एनसीआर से वृंदावन जाने वालों को इससे लाभ मिलेगा। अब ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे 102.1 किमी से शुरू होगा, जो पहले 101 किमी था। ब्रज विकास परिषद की बैठक में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट में बदलाव किया गया। यमुना एक्सप्रेसवे के बराबर आने वाली सड़क को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। जो चलते आना जाना आसान बना देगा।
 | 
उत्तर प्रदेश में बनेगा 102.1 किलोमीटर का नया एक्सप्रेसवे, इन शहरों का होगा जुड़ाव

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य मथुरा की सांस्कृतिक धरोहर को बचाना है।  ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के किनारे मथुरा के ब्रिज क्षेत्र को प्रदर्शित करने के लिए एक पूरा क्षेत्र बनाया जाएगा।

मथुरा-वृंदावन जाना होगा आसान

हर दिन मथुरा-वृंदावन में बांके बिहारी सहित कई मंदिरों का दर्शन करने के लिए हजारों लोग आते हैं। त्योहारों पर संख्या काफी बढ़ जाती है। भविष्य में इन धार्मिक नगरियों में आना-जाना आसान हो जाएगा। यह सुखद खबर है कि वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर को यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इस एक्सप्रेव से मथुरा-वृंदावन के साथ-साथ हरियाणा के फरीदाबाद भी मिलेगा। दिल्ली-NCR से वृंदावन जाने वालों को लाभ होगा।

ग्रीन फील्‍ड एक्‍सप्रेसवे

इससे मथुरा-वृंदावन जाने के अलावा हरियाणा के फरीदाबाद से भी संपर्क होगा। दिल्ली-एनसीआर से वृंदावन जाने वालों को इससे लाभ मिलेगा। अब ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे 102.1 किमी से शुरू होगा, जो पहले 101 किमी था। ब्रज विकास परिषद की बैठक में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के अलाइनमेंट में बदलाव किया गया। यमुना एक्सप्रेसवे के बराबर आने वाली सड़क को ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। जो चलते आना जाना आसान बना देगा।

वृंदावन का गेटवे

यमुना प्राधिकरण पहले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाना चाहता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जहां ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे समाप्त हो रहा है, 1.5 एकड़ क्षेत्र डूब क्षेत्र है। यह एक एलिवेटेड रोड होगा। एलिवेटेड रोड को यमुना नदी पर बनने वाले पुल से जोड़ा जाएगा। वृंदावन गेटवे को यमुना प्राधिकरण बनाएगा। 20 मीटर ऊंची भगवान श्रीकृष्ण और बलराम की प्रतिमा वृंदावन की ओर जाने वाले कट पर लगाई जाएगी।

लूप से जुड़ेगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे

यहीं नेशनल हाईवे-44 और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाली 7 किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी।  ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे को एक पुल से जोड़ा जाएगा। इससे फरीदाबाद से आने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय इसे बनाएगा। ग्रेटर नोएडा से जाने पर लेफ्ट साइट पर, यह एक्सप्रेसवे फरीदाबाद से यमुना के दूसरी तरफ जोड़ेगा।  इसकी लंबाई चौबीस किलोमीटर होगी।

यमुना के दोनों तरफ केबल ब्रिज और चौड़ी सड़क

यमुना के एक तरफ सात किमी और दूसरी तरफ सात किमी होगा। यमुना प्राधिकरण भी 21 मीटर चौड़ा केबल ब्रिज और 60 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण में भाग लेता है।  बताया जा रहा है कि इसके लिए लगभग चार सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। जानकारी के अनुसार, इसके अलावा रिवर फ्रंट विकास का विचार भी है।  द्वारकाधीश मंदिर से पहले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे से बांके बिहारी मंदिर को जोड़ा जाएगा।  इसे जोड़ने से लोगों को वृंदावन जाना आसान होगा।

Latest News

Featured

You May Like