राजस्थान में बनेगा 1 और नया फोरलेन हाईवे, नहीं रहेगा जाम, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Rajasthan News : केंद्र सरकार ने राजस्थान को एक और फोरलेन हाईवे की सौगात दी है। सरकार ने बढ़ते ट्रैफिक दवाब को देखते हुए यह फैसला लिया है। लंबे समय से अलवर वाया सोडावास बहरोड़ स्टेट हाईवे 14 पर जाम लगा हुआ था। इसलिए इसका विस्तार किया जा रहा है।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि सड़क की कम चौड़ाई से लंबे समय से जाम लग रहा था। ट्रैफिक सर्वे ने पाया कि यह सड़क वर्तमान में चल रहे वाहनों का दबाव नहीं सह सकती है। इसलिए, दो लाइन से फोरलेन बजट में डीपीआर बनाने की तैयारी अब यहां की गई है।
जाम से बहुत जल्द मिलेगा, छुटकारा
राजमार्ग मंत्रालय ने इसका प्रयास किया है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार, आम जनता की आवश्यकताओं और जनप्रतिनिधियों की मांगों को देखते हुए अलवर से बहरोड़ वाया सोड़ावास मार्ग (लंबाई 65 किलोमीटर) को फोरलेन बनाने का निर्णय लिया गया है। वाहन चालकों को इस निर्णय से जाम से छुटकारा मिलेगा।
65 किमी. लंबा है, हाईवे
आपको बता दें कि अलवर वाया सोडावास बहरोड़ राज्य राजमार्ग 14 वर्तमान में केवल 2 लेन का है। 65 किमी लंबी सड़क घंटे में पूरी होती थी। यहां बढ़ते हुए ट्रैफिक की वजह से भी कई दुर्घटना हुईं। ग्रामीणों को हाईवे की सूचना मिलते ही खुशी हुई।