home page

जून में Toyta और Mahindra ने गाड़े झंडे, ये ऑटो कंपनी रह गई पीछे

Auto Sales June 2024 :पिछले महीने कार डीलरों ने गर्मी के बावजूद बिक्री बढ़ाने की उम्मीद में वाहन निर्माताओं से कारों की खरीद बढ़ा दी। इसमें मुख्य रूप से मल्टी परपज व्हीकल (एमपीवी) और यूटिलिटी व्हीकल (यूवी) की बिक्री का बड़ा हिस्सा रहा।
 | 
जून में Toyta और Mahindra ने गाड़े झंडे, ये ऑटो कंपनी रह गई पीछे

Auto Sales June 2024 : पिछले महीने कार डीलरों ने गर्मी के बावजूद बिक्री बढ़ाने की उम्मीद में वाहन निर्माताओं से कारों की खरीद बढ़ा दी। इसमें मुख्य रूप से मल्टी परपज व्हीकल (एमपीवी) और यूटिलिटी व्हीकल (यूवी) की बिक्री का बड़ा हिस्सा रहा। सोमवार को कार कंपनियों द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की है। पिछले महीने टोयोटा ने 41.20% की वार्षिक वृद्धि के साथ घरेलू डीलरों को 25,752 कारें बेचीं।  जून 2023 में यह आंकड़ा 18,237 था। टोयोटा किर्लोस्कर के सेल्स-सर्विस डिविजन के वाइस प्रेसिडेंट सबरी मनोहर के मुताबिक, 'कुल मिलाकर एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट ने इस बिक्री वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एमपीवी, यूबी के प्रति उपभोक्ताओं का झुकाव तेजी से बढ़ रहा है।

जून में ईवी की बिक्री में सालाना आधार पर 3.34% की वृद्धि, मई से 14.25% की गिरावट

जून में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में सालाना आधार पर 3.34% की वृद्धि हुई। वाहन डैशबोर्ड डेटा के अनुसार, जून 2024 में 1,06,081 ईवी बिकीं, जबकि जून 2023 में 102,645 ईवी बिकीं। मई में 1,23,704 ईवी बिकीं, जो जून से करीब 14.25% अधिक है।

2024 की पहली छमाही में 839,545 ईवी बिक चुके हैं और कुल कार बिक्री में उनकी हिस्सेदारी 6.69% तक पहुंच गई है। घरेलू ईवी बाजार में 70% से अधिक हिस्सेदारी रखने वाली टाटा मोटर्स की जून में ईवी बिक्री में 34% की गिरावट देखी गई।  ऑटो विशेषज्ञों के अनुसार, सरकारी नीतियों के अलावा हाइब्रिड की ओर बढ़ता रुझान भी ईवी की बिक्री में गिरावट का मुख्य कारण है। जून 2024 में कारों की थोक बिक्री 3.67% बढ़कर 3,40,784 हो गई। जून 2023 के दौरान 3,28,710 कारें डीलरों को भेजी गईं।

हुंडाई की बिक्री में 0.20% की मामूली वृद्धि टाटा मोटर्स की बिक्री में 8% की कमी आई

मुख्य रूप से एसयूवी पर ध्यान केंद्रित करने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में भी सालाना आधार पर 23% की वृद्धि हुई। मारुति सुजुकी की कुल कार बिक्री में 3.10% की वृद्धि हुई, लेकिन इसमें एसयूवी की बिक्री का भी बड़ा योगदान रहा। मारुति सुजुकी की मिनी, कॉम्पैक्ट और मिड-साइज कार की बिक्री में साल-दर-साल 7.79% की गिरावट आई, जबकि यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री में 20.66% की वृद्धि हुई। घुंडई की बिक्री में भी 0.20% की मामूली वृद्धि देखी गई। टाटा मोटर्स की बिक्री में सालाना आधार पर 8% की गिरावट आई है।

Latest News

Featured

You May Like