home page

कार में यदि पूरी रात चलाया जाए AC तो कितना होगा तेल का खर्चा?

Car AC Running Overnight : देश में फिलहाल बारिश का सीजन जारी है। बारिश के मौसम में लाइट आते जाते रहती है। लाइट ना आने से आपको अगर परेशानी है तो आप कार के अंदर AC चलाकर सो भी सकते हैं। रात भर कार में  AC चलाने पर कितना खर्चा आता है। कितना तेल खपत होगा

 | 
कार में यदि पूरी रात चलाया जाए AC तो कितना होगा तेल का खर्चा?

Car AC Fuel : देश में लोग जमकर गाड़ी और कार चलाते हैं लेकिन AC का प्रयोग सोच समझ कर ही करते हैं। आपकी गाड़ी में अगर आपको जरूरत ना हो तो AC को बंद रखना ही समझदारी वाली बात होती है। लेकिन अगर गर्मी ज्यादा हो तो AC को बंद रखकर आप खुद को गर्मी में कष्ट पहुंचाएंगे. कभी आपने सोचा है कि रात भर कार में एसी चलाने से कितना तेल जल जाएगा? अगर आपके मन में कभी ये विचार नहीं आया था, तो चलिए आज इसे आपको बताते हैं। 

बारिश में लाइट आते-जाते रहती है। रात में कई स्थानों में लाइट नहीं आती हैं। यही कारण है कि आप कार में AC चलाकर सो सकते हैं। कार में AC चलाकर कैंपिंग करने वाले लोग भी सोते हैं। एक कॉम्पैक्ट एसयूवी एक रात में कितना तेल फूंक देगा?

कितना तेल खर्च होगा

इससे संबंधित एक वीडियो, जो 6 घंटे तक कार का AC चलाने पर कितना तेल खर्च होगा, बहुत वायरल हो रहा है। वीडियो के अनुसार, ओनर के पास Kia Seltos SUV है। ओनर ने कार में सोने के लिए गद्दे डाले। उसने रात 11 बजे AC चालू कर दिया और सुबह 5 बजे बंद कर दिया। यानी AC छह घंटे तक चला।

ओनर ने रात में गाड़ी की टंकी भर दी। सुबह टंकी को फिर से भरने के लिए उसने तेल की मात्रा का पता लगाया। कार की टंकी में 3.02 लीटर (265 रुपये) तेल आया। यानी आप रात भर कार में AC चलाने की सोच रहे हैं तो 250 से 300 रुपये खर्च होंगे। कार कितना तेल खाएगी यह उसके इंजन की क्षमता पर भी निर्भर करता है.
 

Latest News

Featured

You May Like