Rajasthan Kota: बिजली बिल भरने के लिए नहीं जाना होगा बाहर, घर पर आएगा क्यूआर कोड
Kota News : राजस्थान के लोगों के लिए एक अच्छी सौगात, राजस्थान के लोग घर पर ही बैठे तुरंत अपना बिजली बिल भर सकेंगे। कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रब्यूशन लिमिटेड ने लोगों को यह आसान सुविधा दी है।
May 17, 2024, 16:14 IST
Saral Kisan, Kota News : राजस्थान के लोगों के लिए एक अच्छी सौगात, राजस्थान के लोग घर पर ही बैठे तुरंत अपना बिजली बिल भर सकेंगे। कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रब्यूशन लिमिटेड ने लोगों को यह आसान सुविधा दी है। बिजली विभाग ने बिल पर यूपीआई क्यूआर कोड छापना शुरू कर दिया है जिस को स्कैन करने पर बिना किसी अन्य चार्ज के बिजली बिल की राशि भुगतान कर सकेगे। राजस्थान में पहली बार किसी बिजली विभाग ने यह सुविधा चालू की है।
विभाग के सीओओ शांतनु भट्टाचार्य ने बताया कि कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रब्यूशन लिमिटेड ने बिलों पर क्यूआर कोड छापना शुरू कर दिया है, ताकि ग्राहक को बिल भरने के लिए जगह जगह नहीं घूमना पड़े अपने फोन से ही आसानी से घर बैठ कर दिल अदा कर सकें। प्रत्येक महीने हर बिजली उपभोक्ता के लिए अलग क्यूआर कोड होता है।
उपभोक्ता इसे स्कैन कर अपने पेटीएम, गूगल पे, फोन पे व अन्य यूपीआई से बिल राशि का भुगतान कर सकेंगे। क्यूआर कोड में कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रब्यूशन लिमिटेड के बैंक खाते की जानकारी होती है, जिससे एनईएफटी या आरटीजीएस से भुगतान किया जा सकता है।