Mustard Oil: घर में इस्तेमाल कर रहे सरसों का तेल असली है या नकली, पहचानिए फर्क

Mustard Oil: देश में तरह-तरह का कुकिंग ऑयल खाना बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। कुछ लोगों को सरसों का तेल बहुत ज्यादा प्रयोग करते है। खाने-पीने की चीजों में आजकल काफी मिलावट की जाती है। यदि आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो इन छह टिप्स से घर पर शुद्ध सरसों के तेल का पता लगा सकते हैं।

 

Sarso Ka Tel: बाजार में मिलावटी सरसों तेल मिलने की आशंका रहती है, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। खासतौर पर दिल की सेहत पर ज्यादा असर पड़ता हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप शुद्ध और असली सरसों के तेल की पहचान कर सकते हैं।

अधिकांश लोग करते हैं सरसों तेल का उपयोग

हर दिन हम खाना बनाने के लिए कई प्रकार के तेल का इस्तेमाल करते हैं। जैतून का तेल, रिफाइंड तेल और अधिकांश लोग सरसों का तेल प्रयोग करते हैं। सरसों के तेल में सब्जी, मांस-मछली बनाने से जबरदस्त स्वाद मिलता है। सरसों का तेल वर्षों से उपयोग में है। हालाँकि, आज भोजन में इतनी मात्रा में मिलावट की जाने लगी है कि आपको पता नहीं चलता कि आप क्या खा रहे हैं। घी में धड़ल्ले से मिलावट तो कुछ लोग कर ही रहे हैं, सरसों का तेल भी इससे अछूता नहीं है. अब अधिकांश लोग सरसों तेल का उपयोग करते हैं, तो उन्हें पता होना चाहिए कि यह असली है या नकली।

असली या नकली सरसो तेल कैसे पता करें

1 - सरसों के तेल में मिलावट की पहचान करने के लिए आप फ्रीजिंग टेस्ट कर सकते हैं. इसके लिए एक बर्तन में सरसों का तेल निकाल कर उसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें फिर इसे बाहर निकाल कर देखें अगर तेल जमा हुआ नजर आए और उसमें सफेद धब्बे जैसे दिखें तो समझ जाएं की तेल में मिलावट है.

2 - पैर-हाथ में सरसों का तेल लगाएं। जब आप इसे हाथ-पैरों पर रगड़ते हैं तो आप जानते हैं कि इसमें मिलावट की गई है। शुद्ध सरसों के तेल की तीखी गंध, गर्म करने पर आंखों में लगती है, रंग या केमिकल स्मेल की जगह लेगी।

3 - शुद्धता की पहचान करने के लिए बैरोमीटर से  जांच कर सकते हैं। बैरोमीटर रीडिंग 58-60 तक हो तो  तेल सही है। इससे अधिक रीडिंग है तो ये तेल नकली है. तेल में कोई और सस्ता तेल मिक्स हो सकता है। गुणवत्तापूर्ण, हॉल मार्केड तेल खरीदना बेहतर है। तेल को खुले डिब्बे में भी कुछ दुकानदार बेचते हैं। ये नहीं खरीदें।

4. सरसों के तेल में नाइट्रिक एसिड डालकर देखें। रंग बदलता है तो नकली है, वरना शुद्ध और असली तेल है। मिलावटी तेल में नाइट्रिक एसिड डालने से रंग बदलता है। एक कटोरी में कुछ बूंद नाइट्रिक एसिड और सरसों का तेल डालकर ये टेस्ट कर सकते हैं।

5- कड़ाही में तेल गर्म करते समय गंध और धुएं को देखें। तेज धुआं और आंखों में जलन होने पर तेल असली हो सकता है। सरसों के तेल की महक तीखी और तेज है। नकली तेल का गंध तेज नहीं होगा। इसमें किसी भी तरह की मिलावट नहीं की गई है।

6. सरसों के तेल का रंग हल्का पीला या सुनहरा होता है. वही नकली सरसों के तेल का रंग हल्का सा सफेद होता है. वहीं शुद्ध सरसों के तेल में चमक होता है. अगर सरसों के तेल का रंग बिल्कुल लाइट है तो समझ जाएं की ये मिलावटी है.