कहीं मैंगो शेक पीकर आप तो नहीं कर रहे एक बड़ी गलती, आम के साथ दूध मिलाने के नुकसान

 

Saral Kisan, Mango Shake Loss : मैंगो से अधिकतर लोगों के लिए आजकल एक फेमस ड्रिंक बन गया है जिसे गर्मियों के मौसम में कोई भी मना नहीं करेगा इस ड्रिंक को बनाने के लिए आम का इस्तेमाल किया जाता है जो गर्मियों के मौसम में काफी ठंडा और आरामदायक लगता है. लेकिन इस ड्रिंक को पीने से हमारी सेहत को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं, चलिए जानते हैं उनके बारे में विस्तार से 

बढ़ सकती है शुगर 

मैंगो शेक को बनाने के लिए आम के साथ-साथ इसमें अलग से शुगर को मिक्स किया जाता है. जिससे इसमें शुगर का लेवल काफी बढ़ जाता है बताया जाता है कि करीबन एक क्लास मैंगो शेक में 40 से 50 ग्राम तक चीनी हो सकती है. ज्यादा शुगर इस्तेमाल करने की वजह से दिल और डायबिटीज से जुडी कई तरह की बीमारियां हो सकती है. 

मोटापे का खतरा 

मैंगो शेक को बनाने के लिए आम के साथ-साथ इसमें दूध क्रीम आइसक्रीम और कई तरह के ड्राई फ्रूट इस्तेमाल किए जाते हैं। बताया जाता है कि एक गिलास मैंगो शेक में करीबन 300 से लेकर 500 कैलोरी तक हो सकती है जो आपका वजन बढ़ाने की वजह बन सकता है। 

पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं 

कई लोगों को दूध और आम के कांबिनेशन से डाइजेशन से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आयुर्वेद में बताया गया है कि दूध और फल का मिश्रण पेट पर बहुत डालता है और यह अपच, सूजन और गैस की समस्याओं का कारण बनता है। जिससे कई लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

क्या है सही रास्ता

वैसे तो हम आम को गर्मियों का तोहफा मानते है और यह सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है। आम को अपनी सही फॉर्म में ही खाना बेहतर रहता है। ताजा आम में आपको कई तरह के फाइबर विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। इसे बिना शेक बनाकर खाना बेहतर माना जाता है। 

Disclaimer : इस खबर को केवल जागरूक करने के मकसद से लिखा गया है। लेकिन सेहत से जुड़ा कोई फैसला डॉक्टर की सलाह से पहले ना ले.