पोस्ट ऑफिस शानदार स्कीम करेगी बचत, 7% से ज़्यादा रिटर्न के साथ होगी टैक्स बचत!

Post Office Saving Schemes:  आज के समय में अगर कोई नौकरी पेशा कर रहा है या फिर अपना कोई बिजनेस कर रहा है, अपनी आय का कुछ हिस्सा बचत करके निवेश करना सबसे अच्छी आदत मानी जाती है, क्योंकि इसी आदत से आप छोटी-छोटी बचत करके एक बड़ी पूंजी को इकट्ठा कर सकते हैं।

 

Post Office Saving Schemes:  आज के समय में अगर कोई नौकरी पेशा कर रहा है या फिर अपना कोई बिजनेस कर रहा है, अपनी आय का कुछ हिस्सा बचत करके निवेश करना सबसे अच्छी आदत मानी जाती है, क्योंकि इसी आदत से आप छोटी-छोटी बचत करके एक बड़ी पूंजी को इकट्ठा कर सकते हैं। इस पूंजी को आप जरूरत के समय इस्तेमाल कर सकते हैं।

आज के समय में करीबन लोगों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट को एक अच्छा विकल्प माना जाता है। जैसे ही बैंकों ने एफडी पर ब्याज की दरों को कम किया है, तो लोगों का आकर्षण डाकघर की छोटी-छोटी सेविंग स्कीमों की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है, क्योंकि अधिकतर बैंकों की ब्याज दरें 6 से 7% हैं, वहीं अगर पोस्ट ऑफिस की बात की जाए, तो कई आकर्षक स्कीमों पर आपको ब्याज दर आपको 7% तक मिलती है।

आज हम आपके पोस्ट ऑफिस की कई लोकप्रिय स्कीमों के बारे में बताने वाले हैं. इन योजनाओं में नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, पोस्ट सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम, मंथली इनकम अकाउंट और पोस्ट ऑफिस की कई अन्य योजनाओं में निवेश करके आप अच्छा खासा फायदा कमा सकते हैं.

इसके साथ-साथ आपको टैक्स से जुड़े भी कई फायदे मिलते हैं. इस योजना में निवेश करने पर जो टैक्स रिज्यूम के अंदर इनकम में भी छूट मिलती है. चलिए इन स्कीम के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट 

सरकार ने एक ऐसी योजना की शुरुआत की है जिसमें स्माल सेविंग करके आप सालाना 7.7% का ब्याज प्राप्त कर सकते हैं. वही ब्याज कंपाउंड होकर बढ़ता रहता है और अगर कोई व्यक्ति इस स्कीम में ₹10000 का निवेश 5 साल के लिए करता है तो उसे 14490 रुपए मिलेंगे. यह एक गारंटीड रिटर्न होगा.

सुकन्या समृद्धि योजना

इस योजना के तहत बच्ची के नाम पर लंबी अवधि के लिए सेविंग अकाउंट खोला जाता है, जिस पर आज के समय में 8.2% का आकर्षक ब्याज दिया जा रहा है. इस योजना के तहत अभिभावक अपनी बेटी का अकाउंट खुलवाकर 15 साल तक निवेश कर सकते हैं. इस अकाउंट को 21 साल या बेटी की शादी तक सक्रिय रखा जा सकता है. इस योजना के तहत मिलने वाली ब्याज और मैच्योरिटी की राशि को पूरी तरह टैक्स फ्री रखा गया है. इस योजना के तहत बेटी की उच्च शिक्षा और शादी जैसे बड़े खर्चों की पहले ही प्लानिंग की जा सकती है. 

किसान विकास पत्र

किसान विकास पत्र पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी गारंटीड स्कीम है जो आज के समय में 7.5% ब्याज दर देती है. इस योजना के तहत ब्याज में कंपाउंड होता रहता है जिससे आपको 9 साल 7 महीने यानी 115 महीने में निवेश दुगना मिल जाएगा. अगर आप इस योजना में ₹10000 का निवेश करते हैं तो 115 महीने बाद यह आपको ₹20000 मिलेंगे. आज के समय में किसानों के लिए यह सेविंग स्कीम एक भरोसेमंद विकल्प बन चुका है. 

महिला समान सेविंग स्कीम 

यह सेविंग स्कीम केवल महिलाओं और लड़कियों के नाम पर खुलने वाले स्मॉल सेविंग अकाउंट हैं, जिसमें 2 साल के लिए तय अवधि तक निवेश किया जा सकता है। इस योजना के तहत 7.5% का सालाना ब्याज दिया जाता है। इस योजना के तहत अगर आप ₹10000 का निवेश करते हैं तो आपको 2 साल बाद करीबन 11602 रुपए मिलेंगे। इस स्कीम के लिए अधिकतम निवेश सीमा तय की गई है ताकि मध्यम और छोटी बचत वाली महिलाएं इस योजना में निवेश कर सकें। 

2 साल की डिपॉजिट स्कीम 

पोस्ट ऑफिस की 2 साल वाली स्कीम फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह काम करती है, जहां आप 2 साल के लिए एक फिक्स्ड समय के लिए पैसा लॉक करके रख सकते हैं. इस योजना के तहत फिलहाल 7% सालाना ब्याज दिया जा रहा है. किसके साथ-साथ ब्याज को हर 3 महीने के बाद आपके अकाउंट में जोड़कर कंपाउंड किया जाता है, जिससे आपका पूरा रिटर्न थोड़ा ज्यादा आ सकता है.

इस योजना के तहत अगर कोई ₹100000 का निवेश करता है तो 2 साल बाद उसे 7190 का ब्याज मिलेगा. सुरक्षित फिक्स्ड डिपॉजिट होने के कारण इसका अब रिटर्न ठीक-ठाक मिल जाता है और आपका पैसा भी पूरी तरह सुरक्षित रहता है.