भारत के इस राज्य में कमाई का नहीं भरना पड़ता टैक्स, जानिए किन नियमों के तहत मिलती है छूट

INDIA GK :पिछले काफी दिनों से इनकम टैक्स को लेकर देश में बहुत सारी चर्चाएं है। यहां आम आदमी पर टैक्स का वजन बढ़ता जा रहा है। परंतु क्या आपको ज्ञात है एक राज्य ऐसा भी है जहां कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है।

 

Income Tax-Free States In India : भारत में इनकम टैक्स को लेकर हर कोई परेशान है। परंतु एक राज्य ऐसा भी है जहां लोगों को टैक्स की परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। यहां पर लोगों से किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं वसूला जाता। यहां सब कुछ टैक्स फ्री है।

दरअसल ये कोई और राज्य नहीं बल्कि सिक्किम है। जो अपनी सुंदरता और संस्कृति में एक अलग पहचान करवाता है। ज्यादातर भारतीय राज्यों के विपरीत सिक्कम को यह विशेष अधिकार मिला हुआ है, जिसमें टैक्स का कोई वजन नहीं है।

सिक्किम को 1975 में भारत के 22 वें राज्य के रूप में शामिल किया गया था। 1948 में अपने समय के टैक्स कानून के तहत स्थापित यह दर्जा इस खास बनाता है।

यदि आप ऐसा सोच रहे हैं कि यहां पर है जाकर आपको टैक्स नहीं देना पड़ेगा तो बता दे ऐसा नहीं है। टैक्स फ्री का फायदा सिर्फ यहां के मूल निवासियों को दिया जाता है। यदि कोई दूसरे राज्य का पूर्व सिक्किम की कोई महिला से शादी कर लेता है तो उसे भी इस विशेष छूट का फायदा नहीं मिलता है।