Kota Mandi Bhav: सरसों के भाव में आई तेजी, अन्य कई फसलों के रेट टूटे

 

Kota Mandi Bhav : कोटा की भामाशाह मंडी में रोजाना फसलों की आवक एक लाख कट्टो तक पहुंच रही है। आवक बढ़ाने के बावजूद फसलों के भाव में मंदी का सिलसिला चल रहा है। सोमवार को मंडी में सरसों 150 रुपए प्रति क्विंटल तेज रहा। लहसुन के भाव 2500 से 9500 प्रति क्विंटल रहे। लहसुन की आवक लगभग 10000 कट्टे की रही।

फिलहाल मंडी में बड़े पैमाने पर गेहूं आ रहा है। भामाशाह मंडी में गेहूं का भाव 2450 रुपए से लेकर 2651 रुपए प्रति क्विंटल के बीच है। इसके अलावा नई सरसों 5700 से 6250 रुपए प्रति क्विंटल बिकी है। मंडी से शाम को अंतिम बोली के बाद रोजाना भाव जारी होते हैं। 

हम आपको इस लेख में नीचे उतार चढ़ाव के साथ फसलों के नए भाव भी बताएंगे। राजस्थान की प्रमुख मंडी में आने वाली कोटा मंडी में लगभग 30 प्रकार की फसलों की आवक होती है। जिनके भाव आप इस टेबल में नीचे देख सकेंगे।

कोटा मंडी भाव

भाव फसल
गेहूं नया 2450 से 2651
धान सुगन्धा 2200 से 2551
धान (1509) 2200 से 2951
धान (1718) 2800 से 3500
धान पूसा 2700 से 3051
सोयाबीन 3800 से 4401
सरसों नई 5700 से 6250
अलसी 6000 से 6500
ज्वार शंकर 2200 से 2700
ज्वार सफेद 4000 से 4500
बाजरा 2100 से 2300
मक्का 2000 से 2300
जौ नया 2000 से 2300
तिल्ली 8500 से 11000
मैथी 3800 से 4600
कलौंजी 13000 से 18850
धनिया नया सूखा बादामी 5800 से 6400
धनिया नया ईगल 6200 से 6700
धनिया रंगदार 6700 से 9000
मूंग 6500 से 7000
उड़द 4000 से 7000
चना देशी 5100 से 5380
चना मौसमी 5000 से 5400
चना पेप्सी 5200 से 5450

Disclaimer : इस लेख में जो भी भाव बताए गए हैं वह सभी मंडी के व्यापारियों और कई भिन्न-भिन्न स्रोतों लिए गए हैं. माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहता है. इस लेख में बताई जा रहे भाव मंगलवार शाम को अंतिम बोली के हैं.