Jaipur Mandi Bhav: सरसों का तेल हुआ महंगा, मिलों की लिवाली से बीज के रेट बढ़े

Mandi Bhav : मंडी में तेल मिलों की मांग बढ़ने के कारण सरसों के भाव में तेजी दर्ज की गई है। वही उठाना कमजोर रहने के कारण ग्वार के भाव में गिरावट आ गई है।

 

Jaipur Mandi Bhav : राजस्थान के जयपुर में तेल मिलो की लिवाली की वजह से सोमवार को जयपुर कृषि उपज मंडी में सरसों के भाव में 50 रुपए प्रति क्विंटल तेजी आ गई है। जिस वजह से सरसों कच्ची घानी तेल भी 200 रुपए प्रति क्विंटल चढ़ गया है। व्यापारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में सरसों के भाव में हल्की और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इसी के साथ उठान कमजोर होने की वजह से ग्वार सीड में 10 से 25 रूपए प्रति क्विंटल गिरावट दर्ज की गई है। सामान्य कारोबार होने की वजह से अन्य अनाज के भाव में किसी भी तरह का फेर बदल नहीं हुआ है। आईए नीचे जानते हैं सोमवार को जयपुर मंडी में तेल तिलहन में दाल दलहन अनाज का भाव क्या रहा है।

जयपुर मंडी भाव

फसल भाव
गेहूं मिल डिलीवरी 2620-2630
गेहूं दड़ा 2620-2630
मक्का लाल 2400-2600
बाजरा 2300-2400
ज्वार पीली 2800-2900
जौ लूज 2300-2400
मूंग मिल डिलीवरी 8200-8300
मोठ 4950-5000
चौला 6500-7000
उड़द 7000-7500
चना जयपुर लाइन 5800-6000
सरसों मिल डिलीवरी 6550-6555
ग्वार जयपुर लाइन 5090-5150
ग्वारगम जोधपुर 10000

डिस्क्लेमर : लेख में दी गई जानकारी किसानों तथा व्यापारियों के माध्यम से एकत्रित की गई है। सौदा करने से पहले कृपया नजदीकी मंडी में भाव की पुष्टि जरूर कर लें। इसलिए कृपया व्यापार अपने विवेक से करें, किसी भी तरह के नफे नुकसान के लिए हमारी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।