Gold Rate Weekly Update: सात दिन में 4 हजार रुपए सस्ता हुआ सोना, जानिए आज किस रेट रहा गोल्ड
Gold Rate Weekly Update: बीता सप्ताह शेयर बाजार के लिए निवेशकों के लिए शानदार रहा है, वहीं सोने के खरीदारों के लिए भी यह राहत भरा साबित हुआ है। इस दौरान 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 4000 रुपये तक घट गई है।
Saral Kisan, Gold Rate Weekly Update: यदि आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पिछले हफ्ते आपके लिए राहत भरा समय रहा है, क्योंकि सोने की कीमतें तेजी से गिरी हैं। इस अवधि में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 4000 रुपये से अधिक कम हो गया है। न केवल मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने की कीमत कम हुई है, बल्कि घरेलू बाजार में भी पीली धातु की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। आइए जानते हैं कि किस क्वालिटी का सोना अब किस भाव पर उपलब्ध है।
MCX पर सोने की कीमत में गिरावट
पिछले सप्ताह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 जून 2025 की एक्सपायरी वाले 999 शुद्धता वाले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन, यानी 9 मई (शुक्रवार) को सोने की कीमत 96,518 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जो कि अपने उच्चतम स्तर से गिरकर 16 मई को कारोबार के अंत में 689 रुपये की कमी के साथ 92,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इस प्रकार, एक हफ्ते में सोने की कीमत 4038 रुपये प्रति 10 ग्राम तक घट गई है।
घरेलू बाजार में भी सोने की कीमत गिरी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की तरह, घरेलू बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट आई है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के अनुसार, 16 मई को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 92,320 रुपये थी, जबकि एक हफ्ते पहले, 9 मई को इसकी कीमत 96,416 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस प्रकार, घरेलू बाजार में सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 4096 रुपये की गिरावट आई है। विभिन्न क्वालिटी के सोने के भाव इस प्रकार हैं:
शहर | 22 कैरेट | 24 कैरेट | 18 कैरेट |
चेन्नई | ₹86090 | ₹93920 | ₹70940 |
मुंबई | ₹86090 | ₹93920 | ₹70440 |
दिल्ली | ₹86240 | ₹94070 | ₹70560 |
कोलकाता | ₹86090 | ₹93920 | ₹70440 |
पटना | ₹86140 | ₹93970 | ₹70440 |
जयपुर | ₹86240 | ₹94070 | ₹70480 |
लखनऊ | ₹86240 | ₹94070 | ₹70560 |
गुरुग्राम | ₹86240 | ₹94070 | ₹70560 |
गाजियाबाद | ₹86240 | ₹94070 | ₹70560 |
नोएडा | ₹86240 | ₹94070 | ₹70560 |
अयोध्या | ₹86240 | ₹94070 | ₹70560 |
भुवनेश्वर | ₹86090 | ₹93920 | ₹70440 |
अमरावती | ₹86090 | ₹93920 | ₹70440 |
हैदराबाद | ₹86090 | ₹93920 | ₹70440 |
बैंगलुरु | ₹86090 | ₹93920 | ₹70440 |
गुवाहाटी | ₹86090 | ₹93920 | ₹70440 |
केरल | ₹86090 | ₹93920 | ₹70440 |
चंडीगढ़ | ₹86240 | ₹94070 | ₹70560 |
अहमदाबाद | ₹86240 | ₹94070 | ₹70560 |
यह ध्यान देने योग्य है कि ऊपर बताए गए सोने के रेट बिना मेकिंग चार्ज और GST के हैं, इनके जुड़ने से कीमत में बदलाव हो सकता है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) हर दिन सोने और चांदी के भाव की जानकारी प्रदान करता है। यहां बिना टैक्स और मेकिंग चार्ज के सोने और चांदी के रेट बताए गए हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट पूरे देश के लिए समान होते हैं। यदि आप सोना या चांदी खरीदते हैं या बनवाते हैं, तो आपको मेकिंग चार्ज पर अलग से GST और मेकिंग चार्ज देना होगा, जिससे ज्वेलरी की कीमत बढ़ जाती है।
मिस्ड कॉल से चेक करें सोने-चांदी के भाव
आप एक मिस्ड कॉल के जरिए भी सोने और चांदी की कीमत चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए नंबर 8955664433 पर कॉल करनी होगी। मिस्ड कॉल के कुछ ही समय बाद आपको SMS के जरिए रेट पता चल जाएंगे। इसके अलावा, आप आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी रेट चेक कर सकते हैं।
सोने की शुद्धता की जांच कैसे करें
यह ध्यान देने योग्य है कि देशभर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्यों के कर और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। ज्यादातर आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट का उपयोग होता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी उपयोग करते हैं। आभूषण पर कैरेट के अनुसार हॉल मार्क दर्ज होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।