Gold Rate : सोने का भाव एक दिन में 3600 रुपये टूटा, खरीदने वालों  के चेहरे पर खुसशी की लहर 

Gold-Silver price : सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। हाल के समय में सोने की कीमतों में गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। आज सोने की कीमत में 3600 रुपये की कमी आई है। इस खबर के माध्यम से हम आपको सोने की ताजा कीमतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। आइए, इस विषय में विस्तार से जानते हैं। 

 

The Chopal, Gold-Silver price : दुनियाभर में सोने और चांदी के बढ़ते दामों ने बाजार में हलचल मचा दी है। जहां पिछले कुछ दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही थी, वहीं अब सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। गिरते सोने के दाम के कारण जो लोग सोने की खरीदारी का सोच रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका हो सकता है। इस खबर में जानिये सोने की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट आई है- 

आज एक बार फिर से सोने की कीमतों में कमी देखी जा रही है। आज सोने की कीमत 3,680 रुपये कम हो गई है, जबकि चांदी 1,318 रुपये सस्ती हो गई है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार (13 मई) को भारतीय बाजार के अनुसार सोने और चांदी की कीमतें इस प्रकार हैं:

भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत- 

आज: 85,388 रुपये प्रति 10 ग्राम  
पिछले दिन: 88,752 रुपये प्रति 10 ग्राम  

भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत- 

आज: 93,150 रुपये प्रति 10 ग्राम  
बीते दिन: 96,820 रुपये प्रति 10 ग्राम  

भोपाल में चांदी की कीमत- 

आज: 95,440 रुपये प्रति किलोग्राम  
बीते दिन: 96,810 रुपये प्रति किलोग्राम  

चांदी की कीमत में भी गिरावट- 

देशभर में आज पिछले कई दिनों से तेजी देखी जा रही थी। अब सोने की कीमत में भारी गिरावट आई है। इसके परिणामस्वरूप सोना-चांदी की कीमतें कम हो गई हैं। इस दौरान आज यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई है। 

24 कैरेट सोने की कीमत- 

आज: 93,220 रुपये प्रति 10 ग्राम  
बीते दिन: 96,900 रुपये प्रति 10 ग्राम  

चांदी का भाव- 

आज: 95,510 रुपये प्रति किलो  
बीते दिन: 96,890 रुपये प्रति किलो  

सोने की खरीदारी करते समय इस बात का ध्यान रखें- 

यदि आप सोने के गहने खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आपको कभी भी गुणवत्ता से समझौता नहीं करना चाहिए। हॉलमार्क देखकर ही गहनों की खरीदारी करनी चाहिए क्योंकि यह सोने की सरकारी गारंटी है। 

भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है। हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए आपको सोने की खरीदारी करनी चाहिए। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके सोने में मिलावट हो सकती है, इसलिए हमेशा जांच-पड़ताल कर ही खरीदारी करें।