Dairy Plus Yojana: 73,700 रुपए में मिलेगी दो 20 लीटर दूध वाली मुर्रा नस्ल की भैंस, सरकार दे रही सब्सिडी 

देश भर में किसानों के लिए पशुपालन अर्थव्यवस्था का मजबूत हिस्सा बना हुआ है. ग्रामीण किसान परिवारों द्वारा खेती के साथ-साथ इस बिजनेस को खूब अपनाया जा रहा है क्योंकि डेयरी का बिजनेस शुरू करने के बाद उनके पास एक स्थिर आय का साधन बन जाता है. इस बिजनेस में जोखिम कम होने की वजह से नुकसान होने का खतरा भी नहीं होता है. लाखों ग्रामीण किसान परिवार दूध उत्पादन और पशुपालन करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रहे हैं. 

 

Dairy Plus Yojana: आजकल पशुपालन का बिजनेस काफी तेजी से बढ़ रहा है और राज्य सरकार ने इसे तेजी देने के लिए मुख्यमंत्री डेयरी पॉलिसी योजना की शुरुआत की है. इस योजना के माध्यम से गरीब और मध्यम वर्गीय पशुपालकों को उच्च नस्ल की मुर्रा भैंस उपलब्ध करवाना और डेयरी बिजनेस को शुरू करने के लिए लाभ पहुंचाना है. इस योजना के तहत अगर कोई लाभार्थी किसान दो मुर्रा नस्ल की भैंस खरीदता है तो उसे 50% तक की सब्सिडी दी जाएगी, जिससे किसान कम पैसा लगाकर भी डेयरी का बिजनेस शुरू कर सकेंगे. 

किसान को देना होगा कितना पैसा?

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण किसानों को पशुपालन की तरफ प्रोत्साहित करने के लिए अलग-अलग श्रेणी के हिसाब से सब्सिडी दी जा रही है. 

सामान्य वर्ग के किसानों को दो मुर्रा नस्ल की भैंस लेने के लिए 147500 देने होंगे. वही SC/ST श्रेणी में आने वाले किसानों को अधिक राहत मिलेगी. उन्हें इस योजना का लाभ उठाने के लिए सिर्फ 73700 ही जमा करवाने होंगे. 

राशि का बचा हुआ बाकी आधा हिस्सा राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा जो 50% सब्सिडी के रूप में मिलेगा. इस पेज को पशुपालन विभाग के माध्यम से जारी किया जाएगा जिससे किसान बिना किसी परेशानी के अपना बिजनेस शुरू कर सकेंगे. 

कैसे मिलेंगी भैस 

इस योजना के तहत किसानों को सीधे दो उच्च गुणवत्ता वाली मुर्रा नस्ल की भैंस दिलवाई जाएगी. इस योजना के तहत पहली भैंस करीबन 5 महीने की गर्भवती होगी और दूसरी भैंस एक महीने के बछड़े वाली होगी. क्योंकि इस व्यवस्था के तहत किसान शुरुआत से ही दूध का उत्पादन शुरू कर सकेंगे क्योंकि इस नस्ल में लगभग 10 महीने का गर्भकाल रहता है और यह पूरे साल अच्छे से दूध उत्पादन दिलवा सकती है. 

इसके साथ-साथ सरकार द्वारा 6 महीने का चारा भी उपलब्ध करवाया जाएगा जिससे पशुपालकों का खर्च काफी कम हो जाएगा. इसके साथ-साथ भैंस को भी पौष्टिक पशु आहार मिल पाएगा जिससे उसके दूध उत्पादन की क्षमता और गुणवत्ता में बढ़ोतरी होगी. 

कितना होगा फायदा

मुर्रा नस्ल की भैंस को भारत की सबसे लोकप्रिय और ज्यादा दूध देने वाली नस्ल माना जाता है. इस नस्ल की भैंसों में कई खास बातें होती हैं, जैसे दूध का तेज उत्पादन, मजबूत शरीर, कम देखभाल में भी अच्छा उत्पादन, लंबे समय तक प्रजनन की क्षमता, और बाजार में उनकी कीमत जो करीबन 1 लाख रुपए से ऊपर होती है.  

कितनी होगी कमाई 

राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री डेयरी प्लस योजना के तहत मिलने वाली मुर्रा नस्ल की भैंसों का रोजाना दूध उत्पादन करीबन 20 लीटर होगा. इससे किसानों को हर महीने लगभग 10 से ₹12000 की कमाई आसानी से हो जाएगी. 

आवेदन और जरुरी दस्तावेज 

इस योजना का लाभ किसान आसानी से उठा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को इस प्रकार किया जा सकता है। लाभार्थी को सबसे पहले नजदीकी पशु चिकित्सा कार्यालय में जाना होगा। इसके बाद निर्धारित आवेदन फार्म को भरना होगा और आवश्यक दस्तावेजों को जमा करवाना होगा। आधार कार्ड, बैंक पासबुक और जाति प्रमाण पत्र को जमा करवाना होगा। पशुपालन विभाग द्वारा इन दस्तावेजों की जांच करने के बाद सभी स्वीकृत किया जाएगा। इसके बाद लाभार्थियों को पशु चयन के लिए अधिकृत खरीद केंद्रों पर भेजा जाएगा।