8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों की हुई मौज! 8वां वेतन आयोग को लेकर आया ताजा अपडेट
8th Pay Comission: लोग आठवें वेतन आयोग के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इससे थोड़ी किसी भी टाइमलाइन का अभी तक कोई ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाली 1 जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है. परंतु इसे पूरी तरह इंप्लीमेंट होने में 2028 तक का समय लग सकता है.
वही आठवें वेतन आयोग के इंतजार में बैठे लोगों के मन में सवाल आता रहता है कि सरकार यह वेतन आयोग लागू होने से पहले महंगाई भत्ते में संशोधन करती रहेगी या फिर कर्मचारियों को वेतन बढ़ोतरी के लिए अगले वेतन आयोग का इंतजार करना पड़ेगा.
आठवां वेतन आयोग लागू होने से पहले DA का क्या होगा?
महंगाई भत्ते को नया वेतन आयोग लागू होने से पहले पे प्रतिशत के रूप में ही कैलकुलेट किया जाएगा। इस तरह हर 6 महीने के बाद जनवरी और जुलाई में संशोधित किया जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि आठवां वेतन आयोग लागू होने से पहले महंगाई भत्ता मिलता रहेगा। वही आयोग आने पर मौजूद DA को बेसिक पे में मर्ज कर दिया जाएगा। अभी जो 58% DA मिल रहा है उसे जीरो कर दिया जाएगा।
सैलरी पेंशन का क्या होगा
आठवें वेतन आयोग के बाद सेंट्रल गवर्नमेंट एम्पलाई की सैलरी, पेंशन और अलाउंस को रिवाइज करना होगा. इसमें महंगाई, एम्पलाई की ज़रूरतें और गवर्नमेंट की अफॉर्डेबिलिटी को ध्यान में रखा जाएगा. वहीं केंद्र सरकार द्वारा 28 अक्टूबर को आठवें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस यानी शर्तों को मंजूरी दी थी. वहीं अब कमीशन का गठन होने के बाद इन सभी सिफारिशों को 18 महीने के अंदर दिया जाएगा.
जानिए आठवें वेतन आयोग का सैलेरी कैलकुलेशन
कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर और DA मर्जर पर भी निर्भर करती है. सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था. वहीं इस आठवें वेतन आयोग में 2.46 किया जा सकता है.
बता दें कि हर वेतन आयोग में DA को जीरो से शुरू किया जाता है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नई सैलरी को पहले से ही महंगाई भत्ते को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया जाता है. इसके बाद DA फिर से धीरे-धीरे बढ़ता रहता है.
आज के समय में DA बेसिक सैलरी का 58% है। DA हटाने के बाद से टोटल सैलरी में बढ़ोतरी थोड़ी कम दिखाई दे सकती है क्योंकि 58% DA का हिस्सा हट जाएगा।
अगर आप लेवल 6 पर हैं और 7वें वेतन आयोग के हिसाब से आपकी मौजूदा सैलरी है:
| बेसिक पे | ₹35,400 |
| DA (58%) | ₹20,532 |
| HRA (metro, 27%) | ₹9,558 |
| टोटल सैलरी | ₹65,490 |
8वें वेतन आयोग में अगर फिटमेंट 2.46 लागू होता है, तो नई सैलरी होगी:
| नई बेसिक पे: | ₹35,400 x 2.46 = ₹87,084 |
| DA | 0% (रीसेट) |
| HRA (27%): | ₹87,084 x 27% = ₹23,513 |
| टोटल सैलरी | ₹87,084 + ₹23,513 = ₹1,10,597 |