उत्तरप्रदेश में रात को नहीं संचालित होगी रोडवेज की बसें, सुबह का करना होगा इंतजार
UP News : उत्तर प्रदेश में रात को रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. रात को रोडवेज बसों का संचालन नहीं होगा और यात्रियों को सुबह 8:00 बजे का इंतजार करना पड़ेगा.
Uttar Pradesh News : आगरा से नोएडा की ओर रात की यात्रा करने वाले लोगों को अब अधिक सावधान रहना होगा। आगरा ISBT से नोएडा के लिए रात 8 बजे के बाद कोई बस नहीं चलती है। ISBT के प्रभारी महावीर सिंह ने यह जानकारी दी है। आगरा से रात के समय नोएडा बस से जाने की सोच रहे है, तो एक बार आईएसबीटी के पूछताछ केंद्र से अवश्य जानकारी कर लें। परिवहन निगम की तरफ से रात में 8 बजे के बाद कोई भी बस नोएडा के लिए संचालित नहीं की जा रही है। इससे यात्रियों को रात के समय परेशानी होती है।
रात के बाद यात्रियों की समस्याएं
दैनिक रूप से नोएडा और आनंद विहार के लिए परिवहन निगम की लगभग 45 बसें चलती हैं, जिनमें अन्य डिपो की बसें भी हैं। लेकिन 8 बजे रात को बस सेवा पूरी तरह से बंद हो जाती है। नोएडा डिपो की अंतिम बस कई बार रद्द होती है। इससे यात्रियों को हरियाणा या किसी दूसरे डिपो की बस लेकर काले खां बस अड्डे जाना पड़ता है। परिवहन निगम की तरफ से हर मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के बस चलाने का दावा किया जाता है, लेकिन रात के समय नोएडा के लिए बस नहीं मिलती है। आईएसबीटी से नोएडा और आनंदविहार बस अड्डे के लिए बसों का संचालन किया जाता है। सुबह 5 बजे से बसों का संचालन करने का दावा परिवहन निगम के अधिकारी करते हैं, लेकिन रात के समय बस नहीं चला रहे हैं।
ISBT व्यवस्था
ISBT के प्रभारी महावीर सिंह ने कहा कि रात में नोएडा रूट पर सवारी कम होती है, इसलिए बस सेवा बंद है। ऐसे में, रात को आगरा से नोएडा जाने की योजना बनाने से पहले ISBT से पूछताछ करें। वर्तमान में आईएसबीटी से नोएडा के लिए लगभग 45 बसें चल रही हैं, जिनमें अन्य डिपो की बसें भी शामिल हैं। आखिरी बस यहां से रात आठ बजे नोएडा जाती है। यह सिर्फ नोएडा डिपो की है, जो अक्सर रद्द हो जाती है। रात में यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा के लिए कोई बस नहीं चलती है, इसलिए लोगों को हरियाणा या अन्य डिपो की बस काले खां बस अड्डे पर पकड़नी पड़ती है। ISBt प्रमुख महावीर सिंह ने बताया कि रात में नोएडा के लिए कम सवारियां मिलती हैं। इसलिए बस संचालित नहीं हो रहा है। आखिरी बस रात 8 बजे नोएडा जाती है।