दिल्ली नगर निगम ने बदली स्कूलों की तस्वीर, 12 हजार ब्लैकबोर्ड की जगह व्हाइटबोर्ड 
 

Delhi News : दिल्ली में शिक्षा तंत्र को सुधारने के लिए दिल्ली नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। दिल्ली नगर निगम ने अपने स्कूलों में ढांचागत सुधार के लिए 41.5 करोड रुपए खर्च किए हैं.

 

Delhi Municipal Corporation : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) अपने स्कूलों में ढांचागत सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में अब एमसीडी ने 12 इलाकों में 12,000 से ज्यादा ब्लैकबोर्ड की जगह व्हाइट बोर्ड लगाए हैं, जिसकी लागत करीब 41.5 करोड़ रुपये है। इस संबंध में एमसीडी के एक अधिकारी ने बताया कि स्कूलों को करीब 25,700 मैग्नेटिक व्हाइटबोर्ड इरेजर और डस्टर के साथ ही एक लाख से ज्यादा वाटर-बेस्ड व्हाइटबोर्ड मार्कर मुहैया कराए गए हैं। पिछले साल नगर निगम ने मार्कर और मैग्नेटिक डस्टर पेश किए थे।

एमसीडी के कुल 1,535 स्कूल

इन्हें मुहैया कराने के साथ ही स्कूलों में व्हाइट बोर्ड लगाने के लिए टेंडर भी जारी किया गया था। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बोलीदाता द्वारा सामान की खरीद और उसे लगाने की लागत करीब 41.5 करोड़ रुपये आई थी। पहले एमसीडी के कई इलाकों में या तो ब्लैकबोर्ड या चॉकबोर्ड या सीमेंटेड बोर्ड लगे होते थे। ऐसे बोर्ड पर लिखे टेक्स्ट को मिटाना मुश्किल होता था और इससे चाक की धूल जम जाती थी।  दिल्ली के 12 जोन में 1,185 स्थानों पर एमसीडी के कुल 1,535 स्कूल हैं, जिनमें करीब 8.5 लाख छात्र पढ़ते हैं।

टेबल व्हाइट बोर्ड की जोनवार गणना के अनुसार 

जोनवार व्हाइट बोर्ड गणना
साउथ दिल्ली जोन 1,925
रोहिणी जोन 1,540
सिटी एसपी जोन 468
वेस्ट दिल्ली जोन 1,484
सेंट्रल दिल्ली जोन 1,056
केशवपुरम जोन 994
शाहदरा नॉर्थ जोन 194
शाहदरा साउथ जोन 190
नजफगढ़ जोन 1,349
सिविल लाइंस 1,305
करोल बाग जोन 587
नरेला जोन 1,788