जोधपुर-फलोदी हाईवे पर रफ्तार भरेगी गाड़ी, 120 KM सड़क का जल्द होगा कायाकल्प
राजस्थान के जोधपुर से बाय ओसियां होकर फलोदी जाने वाले लोगों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। फलोदी जाने वाले स्टेट हाईवे का 66 करोड़ की लागत से कायाकल्प किया जाएगा।
Saral Kisan, Rajasthan State Highway : राजस्थान के जोधपुर शहर से वाया ओसियां होकर फलोदी जाने वाले लोगों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है, क्योंकि यहां पर स्टेट हाईवे का काम करीबन डेढ़ दशक से रुका हुआ था, जिसका अब कायाकल्प किया जाएगा। 120 किलोमीटर लंबे इस स्टेट हाईवे का कायाकल्प करने के लिए करीबन 66 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
जोधपुर से वाया ओसियां होते हुए फलोदी जाने वाले स्टेट हाईवे का जल्द ही नवीनीकरण शुरू किया जाएगा। यह स्टेट हाईवे बनने के बाद एक बार भी इसका नवीनीकरण नहीं किया गया है, जिसकी वजह से हाईवे काफी खस्ता हालत में पहुंच गया है। इसमें हर जगह आपको गड्ढे ही गड्ढे दिखाई देंगे।
लोगों को वाहन लेकर जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी और इसके चलते टोल टैक्स की वसूली भी अब तक जारी है। विधानसभा में यह मुद्दा ऑसिया विधायक ने उठाया और सरकार को कई बार पत्र भी लिखे। इसके बाद विभाग ने इस सड़क का नवीनीकरण करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया था।
वाहन चालकों की हुई मौज
जोधपुर ओसियां फलोदी राजमार्ग से आवागमन करने वाले लोगों को बड़ी खुशखबरी मिली है। जिस सड़क से उन्हें गुजरने के लिए घंटे का समय लगता था, अब वह रफ्तार भरने वाली है, क्योंकि जल्द ही खस्ता हालत को ठीक करने के लिए सरकार टेंडर प्रक्रिया शुरू करने वाली है। वाहनों को निजात मिलने के साथ-साथ दो मुख्य जिलों को भी राहत की सांस मिलेगी।
टोल वसूली जारी, सड़क की खस्ता हालत
राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम द्वारा चलाई जा रही जोधपुर-ओसियां-फलोदी राजमार्ग करीबन डेढ़ दशक से लगातार टोल बस 16 जारही है। सड़क निर्माण को डेढ़ दशक भी जाने के बाद भी उसे सुधारने की शुद्ध नहीं ली गई।
विधायक ने दी जानकारी
भाजपा सरकार ने जोधपुर-ओसियां-फलोदी स्टेट हाईवे की दशा को सुधारने के लिए 66 करोड़ रुपए की राशि को स्वीकृत किया है। जल्द ही राहगीरों को राहत की सांस मिलने वाली है क्योंकि सड़क की नवीनीकरण प्रक्रिया के लिए टेंडर जारी किया जाएगा।