भारतीय रेलवे ने घने कोहरे के चलते 60 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द, यात्रा करने से पहले जान ले रूट 

भारतीय रेलवे ने घने कोहरे के कारण यात्रियों की सुरक्षा और परिचालन सुनिश्चित करने के लिए 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2026 तक 60 से अधिक ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। चलिए जानते है विस्तार से 

 

भारतीय रेलवे द्वारा घने कोहरे को देखते हुए 1 दिसंबर से लेकर 28 फरवरी तक कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. इन ट्रेनों को 28 फरवरी तक अस्थाई रूप से रद्द रखा जाएगा. वहीं, रेलवे विभाग ने किसी भी यात्रा की योजना बनाकर जाने से पहले ट्रेन की स्थिति जांच करने का आग्रह किया है. 

भारतीय रेलवे के मुताबिक गाजियाबाद, जींद, शामली, बरेली, कोसीकला, फरीदाबाद, अंबाला, कुरुक्षेत्र, रोहतक, पानीपत सहित कई रूटों पर संचालित 60 से अधिक ट्रेनों के संचालक ने निर्धारित अवधि बंद करने का निर्णय लिया है. इनमें मुख्य रूप से पैसेंजर और मेमू सेवाएं शामिल की गई हैं. 

वही दिल्ली एनसीआर के बीच चलने वाली मेमू और ईएमयू से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. दिल्ली क्षेत्र में रात रहने वाली मुख्य ट्रेन दिल्ली जंक्शन-शामली, दिल्ली जंक्शन-जिंद, नई दिल्ली-गाजियाबाद, और नई दिल्ली-कोसीकला शामिल की गई है. 

मुरादाबाद और फिरोजपुर डिवीजन की कई ट्रेन हुई रद्द 

रेलवे विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी के मुताबिक रोजा, बरेली, बरेली, मुरादाबाद, लखनऊ, शाहजहांपुर, शाहजहांपुर, और सीतापुर जैसी कई पैसेंजर ट्रेनों को इस अवधि तक रद्द कर दिया गया है. मुरादाबाद क्षेत्र में कोहरे का प्रभाव ज्यादा होने की वजह से इस निर्णय को सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए लिया गया है. 

इसके साथ-साथ अंबाला कैंट से नांगल डेम, पटियाला, कुरुक्षेत्र सहित कई रूटों पर चलने वाली ट्रेनों को भी अस्थाई रूप से रद्द कर दिया गया है. वहीं, फिरोजपुर डिवीजन के जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, कोटकपूरा, अमृतसर, डेरा बाबा नानक रूट पर भी कई सेवाओं को बंद कर दिया गया है.