हरियाणा में रोडवेज बसों में सफर होगा आधुनिक, एक क्लिक पर दिखेगी पूरी जानकारी 
 

Haryana Roadways Bus: हरियाणा में रोडवेज बसों में सफर अब और अधिक आरामदायक और सुविधाजनक होने जा रहा है। राज्य सरकार और परिवहन विभाग यात्रियों को बेहतर सेवाएं देने की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

 

Roadways Bus Routes: हरियाणा में रोडवेज बसों में सफर और ज्यादा आरामदायक होने वाला है. यात्रियों को अब और ज्यादा सहूलियत रोडवेज विभाग की तरफ से दी जाएगी. यात्री अब रोडवेज बसों के रूट एक क्लिक पर देख सकेंगे. जिस प्रकार रेलवे की ट्रेनों को ट्रैक किया जाता है उसी प्रकार अब सरकारी रोडवेज बसों को आप ऑनलाइन अप के माध्यम से ट्रैक कर सकेंगे. हरियाणा के रोडवेज बस चालकों के लिए अच्छी खबर है। अब आप एप के माध्यम से सरकारी रोडवेज बसों को ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे।

बस चालकों के लिए अच्छी खबर

हरियाणा के रोडवेज बस चालकों के लिए अच्छी खबर है। अब आप एप के माध्यम से सरकारी रोडवेज बसों को ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि आने वाली 15 अगस्त तक बसों की ट्रैकिंग व्यवस्था लागू होगी। साथ ही, एक ऐप बनाया जाएगा जो यात्री को बताएगा कि बस कितने बजे आ रही है। रोडवेज पर उपकरणों और सामान का डिजिटल रिकॉर्ड भी होगा। 

बस अड्डों पर बसों के आने-जाने की स्थिति की सूचना

अनिल विज ने कहा कि एयरपोर्ट की तरह बस अड्डों पर बसों के आने-जाने की स्थिति की सूचना देने के लिए भी स्क्रीनें लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे यात्रियों को हर समय बस आने की जानकारी मिलेगी। साथ ही, परिवहन विभाग ने हाई पावर परचेज कमेटी को नए उपकरणों की खरीद के लिए प्रस्ताव भेजा है।