सरकार गेहूं चावल के साथ देगी दाल, तेल और मसालें, 14 लाख परिवारों को मिलेगा लाभ
Ration News : सरकार द्वारा चलाई जा रही अंतिम और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना के तहत करीबन 14 लाख परिवारों को रियायती मूल्य पर विशेष तरह की पोषण किट बांटी जाएगी।
Free Ration : सरकार द्वारा चलाई जा रही अंतिम और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना के तहत करीबन 14 लाख परिवारों को रियायती मूल्य पर विशेष तरह की पोषण किट बांटी जाएगी। उत्तराखंड की खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि विधानसभा सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को पोषण किट कार्य योजना के लिए तैयार किया जा रहा है।
सरकार द्वारा बांटी जा रही इस किट में आपको दाल, तेल, मसाले सहित कई जरूरत की चीज मिलेगी। इन खाद्य चीजों पर 50% तक सब्सिडी देने का प्लान बनाया जा रहा है। खाद्य मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार के साथ मिलकर प्रदेश सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए कई योजनाएं बनाई है।
दैनिक जीवन में काम आने वाली खाद्य चीज
इस किट में गरीब परिवारों को दैनिक जीवन में काम आने वाली खाद्य चीज यानी तेल, दाल, मसाले सहित कई जरूरी चीज दी जाएगी। अधिकारियों को दूसरे राज्यों से अध्ययन करके प्रदेश में पोषण कीट से संबंधित प्लान तैयार करने के आदेश दिए है।
जैसा कि हम जानते हैं हिमाचल प्रदेश में कई सालों से सब्सिडी पर खाद्य वस्तु में दी जा रही है। खाद्य मंत्री ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत फिलहाल अंत्योदय परिवार और एनएफएसए राशन कार्ड धारकों को रखने का विचार किया गया है। जल्द ही सब्सिडी नमक योजना का शुभारंभ किया जाएगा।
दाल योजना को किया जाएगा नियमित
राज्य में मुख्यमंत्री डाल पोषण योजना को कई सालों से शुरू तो किया गया है, लेकिन नियमित रूप से लागू नहीं हो पाई है।
सब्सिडी योजना के तहत मिल रही दाल का लोगों को कई महीनो तक इंतजार करना पड़ता है। पोषण किट के माध्यम से दाल के साथ-साथ कई जरूरी चीजों का फायदा मिलेगा।
मानसून से पहले अनाज का भंडारण
खाद्य मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून सीजन आने से पहले पर्याप्त मात्रा में अनाज का भंडारण किया जाएगा। आवंटित किए जाने वाले अनाज का समय पर उठान करवाया जाएगा। आपदा के प्रति संवेदनशील पर्वतीय जिलों को प्राथमिकता दी जाएगी और पहले अनाज का भंडारण किया जाएगा।