साँस लेना आसान! भारत के वो 5 शहर, जहाँ AQI इंडेक्स कभी नहीं तोड़ता 100 का आँकड़ा

Cleanest Cities India : प्रदूषण से मिलेगी राहत? देश के 5 शहरों में AQI अक्सर 100 से नीचे रहता है। इंदौर सहित इन शहरों में शुद्ध हवा के साथ निवेश और स्वस्थ जीवन का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं। चलिए जानते है शहरों की खासियत 

 

Cleanest Cities India : आज के समय में देश के बड़े शहरों को प्रदूषण ने बुरी तरह परेशान कर रखा है. देश के बड़े शहरों में AQI इंडेक्स 200 से 400 के ऊपर चला गया है जिससे वहां सांस लेना भी मुश्किल हो गया है, लेकिन आज हम आपके लिए कुछ ऐसी जगह के नाम लेकर आए हैं जहां पर आपको साफ और शुद्ध हवा मिलेगी. आज हम देश के ऐसे शहरों के बारे में बताने वाले हैं जहां का AQI अक्सर 100 से नीचे रहता है.

अगर आप इन जगहों पर रहने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा होगा क्योंकि यहां पर आप शुद्ध वातावरण में अपनी जगह या घर लेकर घर बना सकते हैं. भारत के ऐसे पांच शहर जहां पर मिलेगी शुद्ध हवा और साफ वातावरण: 

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर

देश के सबसे साफ शहर का ख़िताब जीत चुका इंदौर शहर सबसे शुद्ध और साफ माना जाता है। इस शहर की हवा दूसरे शहरों की तुलना में काफी साफ रहती है और आने वाले वक्त में प्रॉपर्टी निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलने की भी संभावना बढ़ जाती है। इसी के साथ अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर और साफ हवा की वजह से निवेशकों को अपनी और आकर्षित कर रहा है, वहीं रोजाना यहां पर बनाए गए नए-नए कॉरिडोर की वजह से प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ती जा रही हैं। 

कर्नाटक का मंदिकेरी शहर 

पश्चिमी घाट पर बसा होने के कारण मंदिकेरी रहने के लिए एक शांत जगह है, जहां पर आपको ठंडी हवा और साफ-सुथरा बिना धुआँ वाला वातावरण मिलेगा. वहीं, इस शहर में प्रॉपर्टी की कीमतें अभी तक ज्यादा नहीं बढ़ पाई हैं. अगर आप निवेश करना चाहते हैं, तो आगे चलकर आप फायदा उठा सकते हैं. 

केरला का कन्नूऱ शहर 

केरल का कन्नूर एक ऐसा शहर है जहां पर आप समुद्री हवा की ठंडक को अलग से महसूस कर सकते हैं. समुद्र के पास बस होने के कारण इस शहर में वातावरण काफी साफ और धुएं मुक्त है. यह शहर काफी साफ है और कम ट्रैफिक और पेड़ अधिक होने की वजह से ज्यादा वातावरण भी खराब नहीं रहता है और यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं और सबसे अच्छी सड़कें हैं जिससे संपत्ति की कीमत और भी मजबूत बन जाती है. 

तमिलनाडु का तिरुनेलवेली शहर 

भारत में अगर आप किसी साफ हवा वाली जगह की तलाश कर रहे हैं, तो तमिलनाडु का तिरुनेलवेली आपके लिए एकदम सही कदम होगा. इस शहर में ज्यादा भीड़ नहीं है. यहां के लोगों को बड़े शहरों की तरह सांस लेने में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ता क्योंकि यहां पर चारों तरफ हरियाली देखने को मिलेगी. यह शहर उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो सुरक्षित रहने के साथ-साथ शांत माहौल में जीना पसंद करते हैं. 

छत्तीसगढ़ का छाल शहर

छत्तीसगढ़ का साल शहर अधिक मशहूर नहीं है, लेकिन इस जगह की साफ हवा और शांत वातावरण कमाल की है। इस जगह पर भीड़ कम होने के साथ-साथ हरियाली भी चारों तरफ देखने को मिलती है। आज के समय में यह भले ही किसी तरह का हॉटस्पॉट नहीं बना है, लेकिन धीरे-धीरे लोगों का ध्यान इसकी ओर आकर्षित होता जा रहा है। अगर आप भी कम दाम में किसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, तो यह जगह एक छुपा हुआ सोना साबित हो सकती है।