क्या आप जानते हैं कैसे बनता है मछली का तेल, सेहत के लिए माना जाता है काफी फायदेमंद

Fish oil:मछली के साथ साथ मछली का तेल भी सेहत के लिए काफी अच्छा कहा जाता है. इसके सेवन से डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारी से बचाव होता है.

 

Fish Oil Benefits: माना जाता है कि मछली खाना सेहतमंद रहने के लिए अच्छा है। इसे शक्ति का वरदान कहा जाता है और इसे खाने से कई बीमारियां दूर होती हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि मछली के साथ-साथ मछली का तेल भी शरीर के लिए बहुत अच्छा है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों का दावा है कि वे शरीर को मजबूत करते हैं और त्वचा को सुंदर बनाते हैं। चलिए जानते हैं मछली के तेल के लाभों को।

मछली के तेल के लाभ: मछली के ऊतकों (टिश्यूज) से निकाला जाता है। मछली के तेल में ओमेगा 3, फैटी एसिड और बहुत सारे पोषक तत्व हैं। दिल के लिए मछली का तेल बहुत अच्छा है। इस तेल से शरीर का कार्डियोवेस्कुलर तंत्र बेहतर काम करता है। इस तेल का सेवन दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है और धमनियों में रक्त के थक्के जमने की संभावना कम करता है। 

मछली का तेल खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और ओस्टियोपोरोसिस का खतरा कम होता है। नियमित सेवन से बोन डेंसिटी बढ़ती है और गठिया में काफी राहत मिलती है। 

Health Experts बताते हैं कि मछली के तेल में इंसुलिन प्रतिक्रिया को बढ़ाकर मधुमेह में राहत देने के गुण हैं। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में प्रभावी है और डायबिटीज 2 से पीड़ित लोगों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। 

इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मछली के तेल काफी प्रभावी बताया गया है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर का ऑटोइम्यून सिस्टम मजबूत करता है।
मछली का तेल हाई ब्लड प्रेशर को कम करने का काम करता है। मछली के तेल में इकोसैपेंटेनोइक एसिड (EPA) और डोकोसैपेंटेनोइक एसिड (DHA) बीपी को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

मछली के तेल को कैंसर से बचाने का दावा किया गया है। शरीर में ओमेगा 3 एसिड के कारण नॉर्मल कोशिकाओं का विकास बढ़ता है। इससे प्रोटेस्ट, कोलन और ब्रेस्ट कैंसर से बचाव की संभावना बढ़ती है।

Dislclamer: इस लेख में बताए गए उपायों, प्रक्रियाओं और सुझावों पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।