दिल्ली से बदलेगी राजस्थान की किस्मत! नया एक्सप्रेसवे लाएगा नौकरियां, 700 गाँवों की जमीन बनेगी सोना 

दिल्ली के चारों ओर नए एक्सप्रेसवे का जाल बिछ रहा है, योजना के तहत एक नया एक्सप्रेसवे राजस्थान को सीधा फायदा देगा। इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत एक्सप्रेसवे के किनारे नए औद्योगिक और स्मार्ट सिटी बसाए जाएंगे। यह योजना 700 गाँवों में ज़मीन की कीमतें कई गुना बढ़ा देगी। 
 

NCRPB Two New Expressway : देश की राजधानी दिल्ली के चारों तरफ नए एक्सप्रेसवे का जाल बिछ गया है. हाल ही में दिल्ली से एक नया एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है जिससे राजस्थान के लोगों को तगड़ा फायदा मिलने वाला है. एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ चमचमाते हुए नए शहर बसाने का प्लान बनाया जा रहा है जिससे लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और नौकरी का द्वारा खुलेगा. 

इस नए प्रोजेक्ट की पूरी जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड यानी एनसीआरपीबी की काउंटर में मेग्रेट नीति के तहत तैयार की जा रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि दिल्ली से लोगों का दबाव हटाकर राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पास लगते इलाकों में नए औद्योगिक और आवासीय इलाकों का विकास करना है। 

बताया जा रहा है की नई एक्सप्रेस वे के पास बनाई जा रही नई योजनाएं शुरू होने के बाद यहां आस-पास के करीबन 700 गांव को तगड़ा फायदा मिलेगा. इन गांव में जमीन की कीमतें थोड़े सालों में कई गुना तक बढ़ सकती है, जिससे लोगों को तगड़ा फायदा होगा. 

दिल्ली क्षेत्र योजना बोर्ड द्वारा जारी की गई पांच शहरों की विस्तृत रिपोर्ट पर काम शुरू हो गया है जिसके लिए डीपीआर तैयार की जा रही है. इस योजना के तहत लोगों को विश्व स्तरीय सड़कें, तेज रफ्तार वाली यातायात व्यवस्था, समाज सिटी की सुविधा और आधुनिक नागरिक सेवाएं प्रदान की जाएंगी. 

इस प्रोजेक्ट से रियल एस्टेट निर्माण उद्योग और सेवा के क्षेत्र में अधिक निवेश किया जा सकता है जिससे लाखों की संख्या में लोगों को रोजगार मिलने का आसार है. 

इस योजना पर काम करते हुए हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर जमीन अधिग्रहण का काम शुरू किया जा चुका है। ऐसे में डीपीआर मंजूर होने के बाद निर्माण के कार्य में तेजी आने के आसार लगाए जा रहे हैं जिससे जल्द डीपीआर तैयार करके अधिग्रहण का काम पूरा किया जाएगा।