नागौर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने LDC और दलाल को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Rajasthan :राजस्थान के नागौर जिले में एसीबी की टीम ने शिक्षा विभाग में छापामारी के दौरान एक शिक्षा अधिकारी तथा उनके मुनीम को मौके पर  रिश्वत लेते पकड़ा है, टीम ने  जिले के शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक कर्मचारी उमेद सिंह को उनके मुनीम के तहत सामने वालों से 2 हजार रूपए कैश घूस लेते समय गिरफ्तार कर लिया गया है.
 
Saral Kisan, Rajasthan : राजस्थान के नागौर जिले में एसीबी की टीम ने शिक्षा विभाग में छापामारी के दौरान एक शिक्षा अधिकारी तथा उनके मुनीम को मौके पर  रिश्वत लेते पकड़ा है, टीम ने  जिले के शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक कर्मचारी उमेद सिंह को उनके मुनीम के तहत सामने वालों से 2 हजार रूपए कैश घूस लेते समय गिरफ्तार कर लिया गया है. 

विजिलेश टीम की SP कल्पना सोलंकी के द्वारा बताया गया कि उनको किसी ने शिकायत देते हुए बताया कि उसकी 18 साल की उम्र पूरी होने के बाद तय वेतन लाभ लेने का काम करवाने के बदले  AAO पद पर टेनत उम्मेद सिंह ने उनसे 2 हजार रुपए घूस लेकर काम करने की बोल कर उन्हे तंग कर रहा था और उनका काम नहीं कर रहा था।

आरोप लगानेवाले  ने जब ACB में शिकायत देकर रिश्वत की बात बताते हुए कहा की  AO उम्मेद सिंह ने घूस के पेसे दफ्तर बाहर चाय वाले शुभम गहलोत को देने की बात कही‌। इस पर शिकायत देने वाले ने ACB को पूरे मामले की जानकारी दी।

ACB अजमेर जिले के पुलिस उप महानिरीक्षक रणधीर सिंह के निरक्षण में एसीबी नागौर जिले की SP कल्पना सोलंकी ने शिकायत रिपोर्ट सोपी। इसके बाद पूरी तैयारी के साथ आज SP सोलंकी ने टीम के साथ मामले की कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों उम्मेद सिंह व शुभम गहलोत को आरोप लगानेवाले से 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ कर गिरफ्तार कर‌ लिया।

आरोपियों से पूछताछ व अन्य कार्रवाई जारी है। एसीबी ने मामले में रिश्वत मामले धारा के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में सोप दिया गया है।