बिहार में बनेगा एक और फोरलेन हाईवे, सटपट दौड़ेगे वाहन, आसान बनेगी यात्रा

Bihar New Fourlane : इस फोरलेन सड़क को दो चरणों में बनाया जाएगा। पहले चरण में बेतिया से बगहा तक फोरलेन बनाया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में बेतिया से पिपरा तक फोरलेन बनाया जाएगा। केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि परियोजना की मंजूरी के बाद डीपीआर बनाया जाएगा।
 

Bihar News : बिहार को केंद्रीय परिवहन एवं सड़क निर्माण मंत्रालय ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की है। विभाग ने बगहा से पिपरा तक फोर लेन सड़क बनाने की अनुमति दी है। यह फोर लेन सड़क बनाने से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। VTR में आने वाले पर्यटकों को इससे काफी लाभ मिलेगा। VTR पहुंचना बहुत आसान होगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस फोरलेन सड़क को दो चरणों में बनाया जाएगा। पहले चरण में बेतिया से बगहा तक फोरलेन बनाया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में बेतिया से पिपरा तक फोरलेन बनाया जाएगा। केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि परियोजना की मंजूरी के बाद डीपीआर बनाया जाएगा।

फोरलेन के साथ बनाया जाएगा, पुल

फोरलेन के निर्माण के बाद पश्चिम चंपारण की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। वहीं, दूसरे चरण में छपवा से रक्सौल तक एक फोर लेन सड़क बनाने की योजना भी है। नया पुल बगहा से उत्तर प्रदेश के जटहा के बेलवानिया तक बनाया जाएगा। इस पुल के निर्माण से पिपरासी और मधुबनी प्रखंडों के लोगों की जीवनशैली में महत्वपूर्ण परिवर्तन होगा। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री और बगहा विधायक राम सिंह ने इस परियोजना पर चर्चा की थी।