महिंद्रा 575 DI XP Plus ट्रैक्टर की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी Mahindra 575 DI XP Plus

 

Mahindra 575 DI XP Plus: महिंद्रा 575 DI XP Plus भारत के किसानों के बीच एक जाना-पहचाना ट्रैक्टर मॉडल है। खेती में जुताई से लेकर बुवाई, रोटावेटर चलाने और ट्रॉली से सामान ढोने तक कई तरह के कामों के लिए किसान इस ट्रैक्टर पसंद करते हैं। इस मॉडल में कंपनी ने 47 HP का 4 सिलेंडर वाला ELS DI इंजन दिया है। इसके साथ 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर, 1500 किलोग्राम की लिफ्टिंग क्षमता और पावर स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

अगर आप नया ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं और महिंद्रा 575 DI XP Plus के बारे में जानना चाहते हैं, तो यहां इसके इंजन, गियरबॉक्स, ब्रेक, हाइड्रोलिक्स, टायर, वारंटी और कीमत से जुड़ी जानकारी दी गई है।

महिंद्रा 575 DI XP Plus ट्रैक्टर का इंजन और पावर

महिंद्रा 575 DI XP Plus में 4 सिलेंडर वाला 2979 CC ELS DI डीजल इंजन दिया गया है। इसकी इंजन पावर 35 kW यानी लगभग 47 HP है। यह इंजन 2000 RPM पर काम करता है और अधिकतम 207 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

कंपनी ने इसमें Extra Long Stroke तकनीक का इस्तेमाल किया है। इसका उद्देश्य खेती के कठिन कामों के दौरान अच्छी खींचने की क्षमता देना है। इस वजह से ट्रैक्टर को जुताई, कल्टीवेटर और रोटावेटर जैसे कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है।

महिंद्रा 575 DI XP Plus का गियरबॉक्स 

इस ट्रैक्टर में Partial Constant Mesh ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें 8 फॉरवर्ड और 2 रिवर्स गियर मिलते हैं। अलग-अलग कृषि कार्यों के अनुसार किसान अपनी जरूरत के हिसाब से गियर का चुन कर सकते हैं।

इसमें सिंगल और ड्यूल क्लच का विकल्प मिलता है। ड्यूल क्लच के साथ PTO से चलने वाले उपकरणों का संचालन करना सुविधाजनक हो सकता है। 

महिंद्रा 575 DI XP Plus में ब्रेक और स्टीयरिंग की क्या सुविधा

महिंद्रा 575 DI XP Plus में Multi-Disk Oil Immersed Brakes दिए गए हैं। इन ब्रेक में डिस्क तेल के अंदर रहती हैं, जिससे ब्रेकिंग के दौरान घर्षण और गर्मी को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। 

स्टीयरिंग के लिए इसमें Dual Acting Power Steering दी गई है। मैनुअल स्टीयरिंग का विकल्प भी उपलब्ध है।

महिंद्रा 575 DI XP Plus की हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता

इस ट्रैक्टर में Advanced ADDC Hydraulics सिस्टम दिया गया है। इसकी लिफ्टिंग क्षमता 1500 किलोग्राम है। इसकी मदद से किसान खेती में इस्तेमाल होने वाले कई तरह के उपकरणों को उठा सकते हैं।

इसमें 540 RPM और 4 स्पीड PTO की सुविधा दी गई है। PTO के माध्यम से रोटावेटर, थ्रेशर और अन्य PTO से चलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

महिंद्रा 575 DI XP Plus का माइलेज 

ट्रैक्टर खरीदने से पहले किसान उसके डीजल खर्च के बारे में जरूर जानकारी लेते हैं। महिंद्रा 575 DI XP Plus में ELS DI इंजन दिया गया है, जिसे खेती के भारी कामों के लिए तैयार किया गया है।

इसका वास्तविक माइलेज एक जैसा नहीं रहता। खेत की मिट्टी, ट्रैक्टर पर पड़ने वाला भार, चलाए जा रहे उपकरण, गियर और इंजन की स्थिति के अनुसार डीजल की खपत बदल सकती है। इसलिए कंपनी की ओर से बताए गए तकनीकी आंकड़ों को सीधे खेत में मिलने वाला माइलेज नहीं मानना चाहिए।

महिंद्रा 575 DI XP Plus के टायर और डिजाइन

महिंद्रा 575 DI XP Plus को 2WD यानी टू व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ पेश किया गया है। इसमें पिछले टायर का आकार 14.9 x 28 इंच दिया गया है। बड़े पिछले टायर खेत में पकड़ बनाने और ट्रैक्टर को संतुलित रखने में मदद करते हैं।

इसके डिजाइन में आकर्षक फ्रंट ग्रिल, क्रोम फिनिश हेडलैंप और स्टाइलिश डेकल दिए गए हैं। चालक की सुविधा के लिए आरामदायक सीट, आसानी से पहुंच में आने वाले लीवर और LCD क्लस्टर पैनल जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

महिंद्रा 575 DI XP Plus की सर्विस और वारंटी 

कंपनी की जानकारी के अनुसार इस ट्रैक्टर का सर्विस इंटरवल 250 घंटे है। यानी निर्धारित सर्विस शेड्यूल के अनुसार इसकी जांच और रखरखाव करवाना चाहिए। समय पर इंजन ऑयल, फिल्टर और दूसरे जरूरी पार्ट्स की जांच से ट्रैक्टर की कार्यक्षमता बनाए रखने में मदद मिलती है।

वारंटी की बात करें तो कंपनी इसमें 6 साल की वारंटी देती है। इसमें पूरे ट्रैक्टर पर 2 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और इंजन तथा ट्रांसमिशन के निर्धारित वियर एंड टियर आइटम पर अतिरिक्त 4 साल की वारंटी शामिल है। वारंटी की शर्तें और इसमें शामिल पार्ट्स की जानकारी खरीदते समय अधिकृत डीलर से जरूर लें।

महिंद्रा 575 DI XP Plus से कौन-कौन से कृषि उपकरण चला सकते हैं?

47 HP श्रेणी का यह ट्रैक्टर खेती के कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी इंजन क्षमता और हाइड्रोलिक सिस्टम के अनुसार किसान अलग-अलग कृषि उपकरणों का उपयोग कर सकते हैं।

कल्टीवेटर, रोटावेटर, MB प्लाऊ, हैरो, सीड ड्रिल, लेवलर, रिजर, थ्रेशर, ट्रॉली, गाइरोवेटर

किस उपकरण के साथ ट्रैक्टर कितना अच्छा काम करेगा, यह मिट्टी की स्थिति, उपकरण के आकार और काम के बोझ पर निर्भर करता है।

महिंद्रा 575 DI XP Plus ट्रैक्टर की पूरी स्पेसिफिकेशन

फीचर्स डिटेल्स
ट्रैक्टर मॉडल महिंद्रा 575 DI XP Plus
इंजन पावर 47 HP
इंजन क्षमता 2979 CC
सिलेंडर 4
इंजन प्रकार ELS DI
अधिकतम टॉर्क 207 Nm
रेटेड RPM 2000
ड्राइव 2WD
गियरबॉक्स Partial Constant Mesh
फॉरवर्ड गियर 8
रिवर्स गियर 2
क्लच सिंगल / ड्यूल
ब्रेक Multi-Disk Oil Immersed
स्टीयरिंग पावर / मैनुअल
लिफ्टिंग क्षमता 1500 किलोग्राम
PTO 540 / 4 स्पीड PTO
पिछला टायर 14.9 x 28 इंच
सर्विस इंटरवल 250 घंटे
वारंटी 6 साल

महिंद्रा 575 DI XP Plus ट्रैक्टर की Price

Mahindra 575 DI XP Plus ट्रैक्टर की कीमत ₹7.38 - ₹7.77 लाख है। लेकिन सही कीमत जानने के लिए अपने क्षेत्र के अधिकृत डीलर से संपर्क करना बेहतर रहेगा। ट्रैक्टर की एक्स-शोरूम कीमत और ऑन-रोड कीमत में अंतर हो सकता है। राज्य के टैक्स, रजिस्ट्रेशन, बीमा और अन्य खर्चों के कारण अलग-अलग जगहों पर इसकी अंतिम कीमत बदल सकती है। इसलिए ट्रैक्टर खरीदने से पहले डीलर से वर्तमान एक्स-शोरूम रेट, ऑन-रोड कीमत, फाइनेंस और वारंटी की जानकारी जरूर प्राप्त करें।