UP वालों को मिलेगी तपती गर्मी से राहत, इन जिलों में बारिश का अलर्ट हुआ जारी
Saral Kisan, UP Weather Update : ज्येष्ठ के महीने में उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल चुका है। भीषण गर्मी के स्थान पर यूपी के आसमान में बादल छा गए हैं और विभिन्न जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश के लिए भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे में यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखि जा सकती है।
न्यूनतम तापमान में भी कमी आने की अनुमान है। इसके साथ साथ, पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने का अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया गया है।
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को यूपी के अलीगढ़, मथुरा, आगरा, हाथरस, एटा, कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरया, कन्नौज और फरुखाबाद को छोड़कर यूपी के कई जिलों में बादलों की आवाजाही का अनुमान है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। 24, 25 और 26 मई को भी यूपी के विभिन्न जिलों में बारिश और तेज हवाओं के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी हुआ है।
बारिश और तेज हवाओं का यह सिलसिला जारी रहेगा।
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण यूपी में मौसम प्रणाली सक्रिय है। इसका प्रभाव अगले 3 दिनों तक बना रहेगा। इस स्थिति में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी और विभिन्न जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश और तेज हवाओं का दौर भी बना रहेगा।
इन जिलों में हुई बारिश
गुरुवार को यूपी के 30 से अधिक जिलों में बारिश हुई, जिसमें आगरा, अयोध्या, अलीगढ़, आजमगढ़, बहराइच, बांदा, बाराबंकी, बरेली, फतेहपुर, फुसरतगंज, गोरखपुर, नोएडा, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, कुशीनगर, हमीरपुर, हरदोई, झांसी सहित अन्य जिले शामिल हैं।
झांसी सबसे गर्म रहा
वीरवार को यूपी के कई जिलों में तापमान में 3 से 6 डिग्री सेल्सियस की कमी देखि गई। सबसे अधिक तापमान यूपी के झांसी में रिकॉर्ड हुआ है, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, सबसे कम तापमान मेरठ में 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
लखनऊ | 33.9 | 22 |
आगरा | 35.4 | 21.1 |
कानपुर | 37.7 | 22.4 |
मेरठ | 31.9 | 18.2 |
वाराणसी | 36.6 | 26.4 |