यूपी सरकार का महा-अभियान: 1.90 करोड़ किसानों को मिली फायदे की ट्रेनिंग, 12 से 29 दिसंबर तक मिलेगा फायदा 

UP Agriculture News :उत्तर प्रदेश के किसानों को तकनीक और कम लागत में ज्यादा उत्पादन देने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 12 से 29 दिसंबर तक किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौलतपुर से अभियान की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत अब तक 1.90 करोड़ किसानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। 

 

UP Agriculture News : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार रबी सीजन 2025-26 से किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी देने के लिए प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में किसान पाठशाला का आयोजन कर रही है। इस पाठशाला का आयोजन 12 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर तक सभी जनपदों में शुरू किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से किसानों को नई तकनीक, कम लागत वाली खेती, और अधिक फायदा कमाने के तरीके सीखने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी शुरुआत गांव दौलतपुर से की है. 

इस दौरान योगी आदित्यनाथ किसान सम्मेलन में किसानों से संवाद करेंगे और प्रगतिशील किसानों को स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। चलिए जानते हैं इस पाठशाला के बारे में।

सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान पाठशाला एक ऐसी सरकारी पहल है जिसके तहत किसानों को ग्राम सभा या ब्लॉक स्तर पर आधुनिक खेती, उन्नत बीज, मृदा परीक्षण, सिंचाई के लिए बेहतर मॉडल, बागवानी, पशुपालन, मधुमक्खी पालन, रेशम पालन और सरकारी योजनाओं के लाभ को व्यावहारिक और मैदानी ट्रेनिंग मिलती है. अब तक 1.90 लाख किसानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है और इस अभियान को देश के सबसे बड़े कृषि मॉडल के रूप में देखा जा रहा है. 

आज यानी 12 दिसंबर 2025 से किसान पाठशालाओं का शुभारंभ किया जाएगा और इन्हें उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में आयोजित किया जाएगा. इनकी शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दौलतपुर से करेंगे. 

किसान पाठशाला का फायदा

इस योजना के माध्यम से किसानों को सीधी व्यापारिक और लाभकारी जानकारी मिलेगी, जिससे किसान को योजना का लाभ उठाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी और किसान घर बैठे सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं, खेती की तकनीक, खेती में होने वाले लाभ और मुनाफे की लागत को पता कर सकेगा। इसके साथ-साथ किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सब्सिडी स्कीम का लाभ भी मिल सकेगा। उत्तर प्रदेश में 40 से 50 फीसदी अनुदान पर कृषि यंत्र मिल रहे हैं। 

सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी, जैसे पीएम किसान निधि योजना, दलहन तिलहन योजनाएं, और आरकेवीवाई जैसी योजनाओं से मिलने वाले फायदे की जानकारी मिलेगी.

किसान पाठशालाओं का आयोजन पैक्स समिति, किसान कल्याण केंद्र, कृषि विज्ञान के केंद्र, प्राथमिक विद्यालय जैसे स्थानों पर किया जाएगा। हर विकासखंड में चार मुख्य फसलों और पांच प्रगतिशील किसानों के आधार पर पाठशालाएं आयोजित की जा रही हैं।