Kota Mandi Bhav: गेहूं, सरसों, चना, धान, बाजरा, सोयाबीन, अलसी इत्यादि कृषि उपज मंडी रेट

Mandi Bhav : मंडी में बुधवार को सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक में बढ़ोतरी हुई है। मंडी में कृषि जिंसों की आवक तकरीबन 1 लाख बोरी से ऊपर पहुंच गई है। इसी के साथ गेहूं और चना के भाव में गिरावट दर्ज हुई है।

 

Kota Mandi Bhav : राजस्थान के कोटा की भामाशाह मंडी में विभिन्न प्रकार के कृषि जिंसों की आवक बुधवार को एकदम से बढ़ गई है। बुधवार को मंडी में 1 लाख 20 हजार बोरी कृषि जिंसों की आवक हुई है। जो बीते दिनों पहले हुई आवक से दोगुनी है। अगर हम तेजी मंदी की बात करें तो मंडी में गेहूं 25 रुपए प्रति क्विंटल और चना 25 रूपए प्रति क्विंटल मंदी पर बिके है। वही कोटा मंडी में कृषि जिंसो के साथ-साथ लहसुन भी बिक्री होता है। इसलिए मंडी में लहसुन की आवक 15 हजार बोरी देखने को मिली है। लहसुन का भाव ढाई हजार रुपए प्रति क्विंटल से लेकर 9 हजार 500 रूपए प्रति क्विंटल रहा है। जानिए कोटा मंडी में सभी अनाज के भाव का लेखा-जोखा....

कोटा मंडी भाव

फसल भाव
गेहूं नया 2430 से 2711
धान सुगन्धा 2200 से 2551
धान (1509) 2200 से 3001
धान (1718) 2800 से 3460
धान पूसा 2700 से 3061
सोयाबीन 3800 से 4351
सरसों नई 5700 से 6100
अलसी 6000 से 6500
ज्वार शंकर 2200 से 2700
ज्वार सफेद 4000 से 4500
बाजरा 2100 से 2300
मक्का 2000 से 2300
जौ नया 2000 से 2300
तिल्ली 8500 से 11000
मैथी 4000 से 4700
कलौंजी 13000 से 18850
धनिया नया सूखा बादामी 5800 से 6500
धनिया नया ईगल 6200 से 6800
धनिया रंगदार 7000 से 9000
मूंग 6500 से 7200
उड़द 4000 से 7000
चना देशी 5100 से 5350
चना मौसमी 5000 से 5400
चना पेप्सी 5200 से 5400

डिस्क्लेमर: प्रिय पाठको ऊपर लेख में दी गई जानकारी किसानों व व्यापारियों तथा मंडी से एकत्रित की गई है। दिन भर में बोली के समय क्वालिटी के हिसाब से अनाज के भाव में उतार चढ़ाव का सिलसिला बना रहता है। इसलिए कृपया किसी भी तरह का व्यापार करने से पहले नजदीकी मंडी में एक बार भाव की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।