Kota Mandi Bhav: सरसों और सोयाबीन के भाव हुए कम, चेक करें सभी फसल भाव

Mandi Bhav : मंडी में पिछले दिनों के मुकाबले लहसुन की आवक में इजाफा हुआ है। इसी के साथ बीते दिन पहले मंडी में 13 हजार बोरी आवक दर्ज की गई है। वहीं कृषि जिंसों की आवक भी अच्छी खासी हुई है।

 

Kota Mandi Bhav : कोटा की भामाशाह मंडी में ऑफ़ सीजन के चलते कृषि जिंसों की आवक अच्छी देखने को मिल रही है। बृहस्पतिवार को मंडी में सभी प्रकार के कृषि जिंसों की आवक करीबन 1 लाख 20 हजार बोरी दर्ज हुई है। इसी दौरान मंडी में सोयाबीन और सरसों के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। सोयाबीन में 50 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों 100 रुपए प्रति क्विंटल मंदे रहे है। व्यापारियों का कहना है सरसों के भाव में उतार चढ़ाव का सिलसिला पिछले तीन-चार दिन से बना हुआ है। फिलहाल आगे के लिए सरसों के भाव में तेजी मंदी का कोई अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।

भामाशाह मंडी में कृषि जिंसों के साथ लहसुन की भी बिक्री बड़े पैमाने पर होती है। बृहस्पतिवार को मंडी में 13 हजार बोरी लहसुन की आवक देखने को मिली है। लहसुन का भाव 2500 से 9500 रुपए प्रति क्विंटल रहा है। बॉक्स पैकिंग लहसुन के दाम 4500 से 10 हजार रूपए दर्ज हुआ है।लहसुन का भाव पिछले काफी दिनों से एक ही जगह पर टिका हुआ है। इसमें किसी भी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है।

कोटा मंडी भाव

भाव फसल
गेहूं नया 2450 से 2651
धान सुगन्धा 2200 से 2601
धान (1509) 2200 से 3101
धान (1718) 2800 से 3450
धान पूसा 2700 से 3050
सोयाबीन 3800 से 4325
सरसों  5700 से 6200
अलसी 6000 से 6500
ज्वार शंकर 2200 से 2700
ज्वार सफेद 4000 से 4500
बाजरा 2100 से 2300
मक्का 2000 से 2300
जौ नया 2000 से 2300
तिल्ली 8500 से 11000
मैथी 3800 से 4600
कलौंजी 13000 से 18850
धनिया नया सूखा बादामी 5800 से 6500
धनिया नया ईगल 6200 से 6800
धनिया रंगदार 6700 से 9000
मूंग 6500 से 7000
उड़द 4000 से 7000
चना देशी 5100 से 5400
चना मौसमी 5000 से 5400
चना पेप्सी 5200 से 5450

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी भाव दिए गए हैं। यह सभी भाव मंडी के व्यापारियों और कई भिन्न-भिन्न स्रोतों के माध्यम से लिए गए हैं. माल की गीला सूखा और क्वालिटी के हिसाब से भाव में उतार-चढ़ाव होता रहता है. इसलिए किसी भी फसल का व्यपार अपनी सूझ-बुझ से करें।