तापमान में गिरावट से किसानों के चेहरे पर लौटी खुशी! हरियाणा 90 फीसदी हुई गेहूं की बुवाई 

 

Haryana Wheat Cultivation: हरियाणा में लगातार कई दिनों से तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है, जिससे किसानों के चेहरे पर मुस्कान और खुशी लौट आई है. ठंड के मौसम को गेहूं की फसल के लिए अनुकूल माना जाता है. जिसको देखते हुए इस बार गेहूं की बुवाई में रफ्तार तेज हो गई है और अभी आई ताजा जानकारी के अनुसार राज्य में करीबन 90% गेहूं की बुवाई पूरी की जा चुकी है. 

हरियाणा में पिछले 15 दिनों के मौसम में तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। अभी के समय का अधिकतम तापमान करीबन 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 8 डिग्री दर्ज किया गया है।

तापमान को गेहूं की बुवाई के लिए सबसे सटीक माना जाता है। हरियाणा में गेहूं की बुवाई का सिलसिला अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में शुरू हो जाता है और लगभग अभी पूरा होने के कगार पर है। उत्तरी हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में करीबन 90% से अधिक बुवाई हो चुकी है। 

हिसार के किसान ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी का मौसम बहुत ही शानदार बना हुआ है और किसानों के लिए लाभदायक है. उन्होंने बताया कि किसान गेहूं की बुवाई लगभग पूरी कर चुके हैं और मौसम अगर ऐसा ही बना रहता है तो रबी सीजन में गेहूं की जमकर पैदावार होगी. उन्होंने बताया कि यूरिया और DAP के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ा लेकिन गेहूं की बुवाई को पूरा किया जा चुका है.