Guar Ka Rate: ग्वार के भाव में हल्की बढ़ोतरी, बढ़ सकता है बुवाई का रकबा

 

Guar Ka Rate: ग्वार भाव में पिछले दो दिनों के दौरान मामूली तेजी देखने को मिल रही. नोहर मंडी के व्यापारियों ने बताया कि ग्वार रेट पिछले 2 सप्ताह से स्थिर बना हुआ था. इन दिनों डिमांड बढ़ने के कारण भाव में मामूली तेजी आने की संभावना बन रही है. ज्यादातर कृषि उपज मंडियो में ग्वार 4000 से 5500 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है. शनिवार को नोहर मंडी में ग्वार 100 रुपए की तेजी के साथ उच्चतम 5811 रुपए और न्यूनतम 4000 रुपए प्रति क्विंटल बिका. बीकानेर की लोकल मंडी में ग्वार गम के भाव में मामूली तेजी रही.

बढ़ सकता हैं बुवाई का रकबा

अगले कुछ दिनों में किसान ग्वार की बुवाई करना शुरू कर देंगे. भाव में हल्का सुधार होने की वजह से माना जा रहा है कि इसका असर है बुवाई पर पड़ सकता है. अगर इसी तरह मामूली तेजी बनी रहती है तो ग्वार बुवाई का रकबा बढ़ सकता है. अनुमान है की किसानों के पास ग्वार का कोई ज्यादा बड़ा स्टॉक नहीं है. क्योंकि पीछे पिछले कुछ महीना पहले आई तेजी के दौरान मंडियो में आवक बढ़ गई थी. उसे दौरान बहुत सारे किसानों ने फसल बेच दी थी.

पिछले दिनों ईरान-अमेरिका में भू राजनीतिक तनाव के चलते ग्वार का बाजार थोड़ा तेज हुआ था. लेकिन कोई बड़ी तेजी नहीं आई. क्योंकि भारत में सबसे ज्यादा ग्वार का उत्पादन होता है. कच्चा तेल निकालने के दौरान ड्रिलिंग के समय ग्वार गम का इस्तेमाल होता है. जिसके लिए कई देश भारत से ग्वार गम मंगवाते हैं. परंतु अब तक ऐसी कोई ठोस रिपोर्ट सामने नहीं आई है जिससे यह स्पष्ट हो सके कि युद्ध के चलते ग्वार में तेजी आ रही.

ग्वार का भाव (रुपए प्रति क्विंटल)

मंडी नाम ग्वार न्यूनतम ग्वार उच्चतम
सिरसा  4500 5525
नोहर  4000 5811
आदमपुर 4000 5750
ऐलनाबाद 4500 5500
श्री गंगानगर 4600 5676
बीकानेर 5450 5701
नागौर 5000 5700