Guar Bhav Rajasthan: ग्वार भाव कई महीनों बाद हुआ 5000 रुपए पार, तेजी आने का कारण जो भी हो, परंतु किसानों को फायदा

 

Guar Bhav Today: दिसंबर की शुरुआत से ही ग्वार के भाव में तेजी आने का सिलसिला जारी है. बीते दिन सोमवार को वायदा बाजार खुलने के समय है तेजी देखने को मिली. ग्वार भाव पर नजर रखने वाले जानकारों का मानना है कि इस महीने में ग्वार के भाव 25% बढ़ गए. ग्वार के कम भाव को लेकर हमने पिछले महीने कई किसानों से बातचीत की थी तब उन्होंने बताया था कि इस बार फसल से किसान लागत भी नहीं निकल पा रहे थे.

लेकिन इस सप्ताह बीते कुछ महीनो बाद ग्वार का भाव 5000 रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर पहुंच गया. ग्वार के बाजार पर नजर रखने वाले कई कृषि जानकारों का मानना है कि ग्वार में आई तेजी लंबे समय तक टिकने वाली नहीं है. ग्वार भाव तेजी आने का कारण चाहे जो भी हो परंतु इसका फायदा किसानों को जरूर मिलेगा. राजस्थान और हरियाणा की प्रमुख मंडियो में सोमवार को ग्वार के भाव क्या रहे इसको लेकर हम यहां आपको बताएंगे.

ग्वार का भाव (रुपए प्रति क्विंटल)

शहर/मंडी न्यूनतम  अधिकतम
अनूपगढ़ 5100 5700
 श्री गंगानगर 4750 5540
रावला  5360 5700
रायसिंहनगर  5300 5461
पीलीबंगा  5551 5575
 सूरतगढ़ 4375 5505
जैतसर  5352 5521
श्री विजयनगर 5605 5640
नोहर 4500 5810
मेड़ता  4800 5600
ऐलनाबाद  4800 5871
सिरसा 4500 5900
आदमपुर  4099 5870
 लूणकरणसर 4500 5960
दंतौर 4633 5800
किशनगढ़  5400 5600
सिवानी मंडी - 5580
भट्टू 4420 5735
खाजूवाला 5550 5700
रावतसर 5200 5700
संगरिया 5025 5300
नागौर  4000 5650
भादरा 4500 5950

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख में आपको न्यूनतम और अधिकतम ग्वार का भाव दिखाया जा रहा है. ग्वार फसल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में उतार चढ़ाव होता रहता है.