home page

Monsoon 2025: मानसून की स्पीड हुई तेज, जानिए किन राज्यों में कब आएगी बारिश

Weather Update: मानसून दक्षिण भारत में प्रवेश कर चुका है और अब उत्तर भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज 26 मई को मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों, बेंगलुरु सहित कर्नाटक, तमिलनाडु के बाकी हिस्सों, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, मिजोरम के बाकी हिस्सों, पूरे त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। 

 | 
Weather Update: मानसून की स्पीड हुई तेज, जानिए किन  राज्यों में कब आएगी बारिश 

Saral Kisan, Monsoon 2025 : अगले 3 दिनों के दौरान महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के बाकी हिस्सों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों, पश्चिम-मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी के अन्य हिस्सों और पूर्वोत्तर राज्यों के बाकी हिस्सों तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ क्षेत्रों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। 

IMD की चेतावनी के अनुसार, केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा में अगले 6-7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है, साथ ही 26 और 27 मई को केरल, मुंबई शहर सहित कोंकण, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, कर्नाटक के तटीय और घाट क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। 

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि पालघर में बारिश का 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। 25 मई की रात से मुंबई में भारी बारिश हो रही है, जो परेशानी का कारण बन गई है। 

लगातार हो रही तेज बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। कई नदियां और नालियां भी उफान पर हैं। इसके अलावा, भारी बारिश ने मुंबई की 'लाइफलाइन' यानी लोकल ट्रेन की गति को भी धीमा कर दिया है। उड़ानों पर भी इसका असर पड़ा है। IMD के अनुसार, इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून ने समय से पहले ही महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है।

Latest News

Featured

You May Like