Monsoon 2025: देश के इन राज्यों में सात दिन जमकर बरसेंगे बदरा,भारी बारिश का अलर्ट जारी
weather Report: भारत के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में मानसून का आगमन हो चुका है। 16 वर्षों के बाद समय से पहले आए मानसून और मौसम में बदलाव के चलते देश की राजधानी दिल्ली-NCR, हरियाणा और मुंबई के कई क्षेत्रों में बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग (IMD) के अलर्ट मुताबिक, कोंकण, गोवा और महाराष्ट्र में अगले सात दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान है। चलिए जानते है आज के मौसम का ताजा अपडेट

Saral kisan, Monsoon 2025 : देश में मानसून 2025 की एंट्री आठ दिन हो चुकी है। केरल में जोरदार बारिश हुई है। मानसून की पहली बारिश के साथ ही मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए केरल के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ साथ कई तटीय राज्यों में अगले एक सप्ताह तक भारी बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया है।
दिल्ली में मानसून 23 से 27 जून के बीच पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। बारिश के बावजूद पंजाब में रविवार से सात दिनों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मानसून के आगमन के बावजूद मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल उत्तर और पश्चिमी भारत में गर्मी से राहत की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सात दिनों के दौरान पश्चिमी तट केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा में भारी बारिश का अनुमान है। जिसके चलते गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं। आईएमडी के मुताबिक, दो-तीन दिनों में मानसून गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, आंध्र, पूर्वोत्तर राज्यों, पश्चिम बंगाल और कर्नाटक तथा तमिलनाडु के शेष हिस्सों में पहुंच सकता है। लगातार दूसरे वर्ष 2025 में भी औसत से अधिक मानसूनी बारिश की संभावना है।
दिल्ली-UP में कब आएगा मानसून
दक्षिण-पश्चिम मानसून के 16 वर्षों बाद जल्द आगमन से दिल्ली में इसके 23-27 जून तक पहुंचने की उम्मीद है। दिल्ली में आमतौर पर मानसून 25 जून के आसपास आता है। हालांकि मौसम की अनिश्चितताओं को देखते हुए मौसम विभाग ने कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है। यहां 25 से 30 मई तक प्री मानसूनी बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान में 27 मई तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति रहने का अनुमान है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भी अगले दो दिन लू का सामना करना पड़ेगा। मानसून के यूपी में तीन-चार दिन पहले पहुंचने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून की गति अच्छी है, जिससे यह यूपी में चार दिन पहले 14 जून तक दस्तक दे सकता है।
अमृतसर में मूसलाधार बारिश -
इससे पहले मौसम की बदलती स्थिति से शनिवार को मुंबई, दिल्ली-NCR के साथ पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, जालंधर और लुधियाना में मूसलाधार बारिश हुई। हरियाणा के हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, पंचकूला और अंबाला में भी बारिश हुई। देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई। इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसकी भविष्यवाणी की थी। ठंडी हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।
दिल्ली में भी आधी रात को जमकर हुई बारिश -
आईएमडी ने दिल्ली-एनसीआर के लिए रेड अलर्ट जारी किया था और अपने पूर्वानुमान में 60 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना जताई थी। आईएमडी ने बताया था कि एक तूफानी बादल पश्चिम/उत्तर-पश्चिम से दिल्ली की ओर बढ़ रहा है, जिससे अगले एक से दो घंटे में शहर के कुछ हिस्सों में तेज तूफान और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। वही मौसम विभाग ने निवासियों से आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है। उधर, मुंबई में झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है।
झज्जर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश -
तूफान से पेड़ उखड़ने, शाखाओं के टूटने, केले और पपीते की फसलों को मध्यम नुकसान होने और सूखे पेड़ की टहनियों के गिरने की संभावना जताई गई है। कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।