देश के कई राज्यों में होगी जमकर बारिश, जानिए UP, दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम
Weather Update Today : देश के कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक बहुत से हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा अपडेट में बताया है कि 9 अगस्त तक देश के अधिकांश राज्यों में तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आज भी कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका है, जिसमें दिल्ली भी शामिल है। इसलिए यहां के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Saral Kisan, Kaisa Rhega aaj ka Mausam : देश के करीबन हिस्सों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है और कई जिलों में तो बारिश का ऐसा तांडव देखने को मिला है कि आम आदमी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं मौसम विभाग द्वारा 9 अगस्त के लिए ताजा अपडेट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि इन दिनों में आंधी के साथ बारिश भी आ सकती है. चलिए जानते हैं विस्तार से पूरा अलर्ट.
दिल्ली में मौसम का हाल और AQI में सुधार
IMD के अनुसार, आज दिल्ली में पूरे दिन मौसम गीला रहने का अनुमान है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय मौसम का अपडेट जरूर जांच लें। मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बारिश के कारण शहर की हवा में सुधार हुआ है। मंगलवार सुबह 6 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 125 दर्ज किया गया, जो पहले की तुलना में काफी बेहतर है।
दिल्ली के प्रमुख इलाकों में सुबह 6 बजे का AQI कुछ इस तरह था:
पूसा: 77 AQI
शादीपुर: 82 AQI
पंजाबी बाग (शिवाजी पार्क): 94 AQI
नॉर्थ कैंपस (दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी): 83 AQI
मुंडका: 122 AQI
देश के अन्य हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली के अलावा, आज उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और पूर्वोत्तर राज्यों में भी भारी से बहुत भारी बारिश की उम्मीद है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।
पूर्वोत्तर राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका:
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में आंधी-तूफान की आशंका है। बारपेटा, बोंगाईगांव, कछार, दरांग, डिब्रूगढ़, गोलपारा, गोलाघाट, हैलाकांडी और जोरहाट जैसे जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश में बरसेंगे बादल:
कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल, मंडी, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर, चंबा और हमीरपुर जिलों में येलो अलर्ट जारी है।
कर्नाटक और महाराष्ट्र में झमाझम बारिश:
कर्नाटक के थानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, बेलगाम और बेंगलुरु में भारी बारिश की आशंका है, जिसके चलते अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर और मुंबई में भी बारिश होने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात:
उत्तर प्रदेश के आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, इटावा, फैजाबाद, गोरखपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी है। प्रयागराज और वाराणसी में तो भारी बारिश के कारण नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे तटीय इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। फिलहाल इन शहरों में भी अलर्ट जारी है।

