home page

Delhi-NCR में अभी और कम होगा तापमान, 2 दिन होगी बारिश और तीसरे दिन फिर छाएंगे बादल

Delhi Weather:दिल्ली-एनसीआर में बुधवार रात आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। इससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। 22 मई को अधिकतम तापमान 34.7°C और न्यूनतम 20.8°C रहा, जो सामान्य से काफी कम था।
 | 
Delhi-NCR में अभी और कम होगा तापमान, 2 दिन होगी बारिश और तीसरे दिन फिर छाएंगे बादल

Delhi Weather: दिल्ली एनसीआर में लगातार पड़ रही गर्मी से बुधवार को तेज आंधी और बारिश के चलते लोगों को राहत मिली. गुरुवार को तापमान थोड़ा कम हुआ, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में तेज हवा चल सकती है और बारिश भी हो सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 25 और 26 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे। 27 मई को गरज के साथ बारिश हो सकती है और 28 मई को भी बादल बने रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों तक दिल्ली में तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान में भी कमी देखी गई

22 मई को दिल्ली में लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, इस दिन अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार के मुकाबले लगभग 6 डिग्री कम था। बुधवार को यह 40.7 डिग्री सेल्सियस था। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.9 डिग्री कम था। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तापमान में भी कमी देखी गई, जैसे पालम और लोधी रोड में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री, रिज में 34.8 डिग्री और आया नगर में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुधवार रात दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी देखने को मिली, जिसमें हवाओं की रफ्तार 79 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। तूफान की वजह से कई इलाकों में पेड़ गिर गए और जलभराव के कारण ट्रैफिक व्यवस्था भी प्रभावित हुई। दिन भर आर्द्रता का स्तर 69 से 51 प्रतिशत के बीच बना रहा।

दिल्ली का AQI  117 दर्ज किया गया

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, गुरुवार शाम 4 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 117 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के मुताबिक, AQI शून्य से 50 तक ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 तक ‘गंभीर’ माना जाता है।

Latest News

Featured

You May Like